PUNJAB VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
चन्नी और रंधावा ने मेरे खिलाफ हर तरह की साजिश रची है: बिक्रम सिंह मजीठिया
शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था।
इलेक्शन न्यूज | Jan 11, 2022, 08:39 PM IST -
सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल हुईं, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
मालविका को कांग्रेस में शामिल कराने का कार्यक्रम पंजाब के मोगा जिले में उनके आवास पर हुआ। अभिनेता सूद ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी बहन राजनीति में शामिल होंगी।
इलेक्शन न्यूज | Jan 10, 2022, 06:45 PM IST -
पंजाब में CM उम्मीदवार को लेकर आम आदमी पार्टी में बनी सहमति, जल्द हो सकता है ऐलान
दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आप ने चेहरा घोषित करने का फैसला कर लिया है। पंजाब में आप कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 10, 2022, 05:07 PM IST -
अबकी बार किसकी सरकार: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र vs पंजाब सरकार, जानिए क्या-क्या दी गईं दलीलें ?
आज PM मोदी के फ़िरोज़पुर दौरे दौरान हुई सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसे लेकर केंद्र और पंजाब सरकार अब आमने-सामने हैं। जानिए कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दी गईं।
न्यूज़ | Jan 10, 2022, 01:40 PM IST -
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने 5 और उम्मीदवारों की घोषणा की
पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की, जिसमें पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।
इलेक्शन न्यूज | Jan 09, 2022, 11:40 PM IST -
अमरिंदर की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने पांच उपाध्यक्ष, 17 महासचिव नियुक्त किए
भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ भाजपा ने गठबंधन किया है। राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।
इलेक्शन न्यूज | Jan 09, 2022, 09:57 PM IST -
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बिना CM चेहरे के लड़ेगी कांग्रेस, जानें वजह
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद ही मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला होगा और कांग्रेस विधायक दल आलाकमान की सहमति से नया नेता चुनेगा।
इलेक्शन न्यूज | Jan 09, 2022, 07:17 PM IST -
OMG: किसका होगा पंजाब? कौन जीतेगा सीट पंजाब में ?
यूपी की तरह ही सभी चुनावी पार्टियों ने पंजाब के लिए भी कमर कस ली है। कांग्रेस का मुक़ाबला करने के लिए BJP ने पूरी तैयारी कर ली और साथ ही अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हाथ बढ़ा दिया है। शायद इसलिए तो अब BJP गा रही है 'जीतेंगे सीट पंजाब में'। देखिए पंजाब चुनाव पर इंडिया टीवी की पेशकश 'OMG' का यह ख़ास अंक।
ओ माय गॉड | Jan 09, 2022, 03:20 PM IST -
7 चरणों में 5 राज्यों का विधानसभा चुनाव, बेकाबू कोरोना के बीच इसे कराना EC के लिए बड़ी चुनौती
अधिसूचना जारी होने से लेकर मतगणना के दिन तक चुनाव आयोग के लिए कठिन परीक्षा साबित होने जा रहा है। इसलिए मतदाताओं और मतदान केंद्रों के लिए एक विस्तृत प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
इलेक्शन न्यूज | Jan 09, 2022, 10:10 AM IST -
Exclusive | हमें ज्यादा रैलियों की जरूरत नहीं : सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
आज पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। पंजाब में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनाव की तारीखों और पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा चूक पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर बात की।
न्यूज़ | Jan 08, 2022, 10:26 PM IST -
चुनाव आयोग: 5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान, 10 मार्च को मतगणना
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।
न्यूज़ | Jan 08, 2022, 07:40 PM IST -
विधानसभा चुनाव में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, जनादेश हासिल करना एक बड़ी चुनौती
राजनीतिक दलों की बात करें तो इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन पांच में से चार राज्यों - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। इन चारों राज्यों में अपनी सरकारों को बचाकर फिर से जनादेश हासिल करना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 08, 2022, 06:51 PM IST -
विस चुनाव 2022: यूपी में 7, मणिपुर में 2 और गोवा-पंजाब और उत्तराखंड में 1 चरण में होगी वोटिंग, देखिए शेड्यूल
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।
इलेक्शन न्यूज | Jan 08, 2022, 11:46 PM IST -
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022: पंजाब में कब वोटिंग? पढ़िए विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। पंजाब में किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।
इलेक्शन न्यूज | Jan 08, 2022, 09:41 PM IST -
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पंजाब के विधायक को केंद्र ने दी VIP सुरक्षा
सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि फतेहजंग सिंह बाजवा को चुनावी राज्य पंजाब में उनकी आवाजाही के लिए ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 08, 2022, 02:32 PM IST -
मुक़ाबला : पीएम की सुरक्षा पर 'परिवार' के घड़ियाली आंसू?
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध का मामला पूरी तरह से पॉलिटिकल हो गया है। सेंध लगाने का आदेश किसने दिया? असल गुनहगार कौन है? क्या 5 जनवरी की स्क्रिप्ट पंजाब में नहीं बल्कि कहीं और लिखी गई थी। ये सारे सवाल आज अचानक गूंजने लगे..अभी-अभी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्बा सरमा ने बहुत तीखा बयान दिया है कि अगर असम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को सुरक्षा न दी जाए तो क्या होगा। क्या कांग्रेस एसेप्ट करेगी। बीजेपी ने आरोप लगाया कि पीएम की सुरक्षा में सेंध के तार ऊपर तक जुड़े हैं। जाहिर है इशारा कांग्रेस आलाकमान की ओर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाने का इतिहास कांग्रेस का पुराना है।
न्यूज़ | Jan 07, 2022, 07:09 PM IST -
पीएम पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं, खुद को शर्मिंदगी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं: नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब के फिरोजपुर में रैली के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’ की घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब को बदनाम कर दूसरे राज्यों में फायदा लेना चाहते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री सबके हैं सिर्फ बीजेपी के नहीं हैं, प्रधानमंत्री की जान की कीमत बच्चा-बच्चा जानता है।
न्यूज़ | Jan 07, 2022, 05:00 PM IST -
PM मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच शुरू, आज हो सकती है इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू हो चुकी है। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
न्यूज़ | Jan 07, 2022, 07:40 AM IST -
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने दिया बड़ा बयान
शिरोमणि अकाली दल के नेता ने फिरोजपुर रैली में कम लोगों की उपस्थिति का भी मसला उठाया जैसा कि पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कहा था।
इलेक्शन न्यूज | Jan 06, 2022, 11:44 PM IST -
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: चन्नी की टीम में बगावत? पंजाब सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान
जाखड़ ने बुधवार को कहा था, भारत के प्रधानमंत्री के लिए फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली को संबोधित करने जाने के दौरान एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिये था।
इलेक्शन न्यूज | Jan 06, 2022, 06:56 PM IST