- होम
- विषय
- Russian Army
- news
RUSSIAN ARMY
-
यूक्रेन के बाद अब रूस और जॉर्जिया में बढ़ा तनाव, बॉर्डर पर रूसी सैनिकों ने कर दी एक नागरिक की हत्या
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस और जॉर्जिया में भी तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। दरअसल रूसी सैनिकों ने सीमा रेखा के करीब एक जॉर्जियन की हत्या कर दी है। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।
यूरोप | Nov 08, 2023, 10:57 AM IST -
रूस ने यूक्रेन पर फिर तेज किया हमला, लड़ाकू विमानों की बमबारी में 14 से अधिक लोग घायल
रूस ने सर्दियां शुरू होते ही यूक्रेन पर अपने हमले को तेज कर दिया है। शुक्रवार को रूसी हमले में यूक्रेन में कम से कम 14 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि रूसी बमबारी और रॉकेट से हमले में कई लोग घायल हो गए। हमले के स्थान पर आग लग गई और धुआं उठने लगा।
यूरोप | Nov 04, 2023, 06:28 PM IST -
जंग में रूस पर भारी पड़ने लगा यूक्रेन! रोबोटाइन इलाके से खदेड़ी रूसी सेना
रूस और यूक्रेन की जंग खत्म नहीं हो रही है। जंग में यूक्रेन भी पलटवार कर रहा है। ताजा मामले में यूक्रेनी सेना ने बड़ा दावा किया है कि उसने रोबोटाइन से रूसी सेना को खदेड़ दिया है।
यूरोप | Aug 29, 2023, 10:57 AM IST -
यूक्रेन के खेरसॉन में रूस ने की भीषण गोलाबारी, 18 वीं सदी का ऐतिहासिक चर्च भी ध्वस्त
रूस-यूक्रेन के बीच जंग और भी तेज हो गई है। यूक्रेन के ओडिसा पोर्ट को तबाह करने के बाद रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में बड़ा हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन का चर्च भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह यूक्रेन का सबसे ऐतिहासिक चर्च था। यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी रूस ने कई ड्रोन हमले किए हैं।
यूरोप | Aug 03, 2023, 06:46 PM IST -
बेलारूस पहुंची प्रिगोझिन की आर्मी वैगनर ग्रुप, यूक्रेन और पोलैंड ने जारी की चेतावनी
एक बयान में कहा गया है कि वैगनर ग्रुप के कुछ लड़ाके मंगलवार से ही बेलारूस में हैं। इस बाबत बेलारूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को एक वीडियो भी जारी किया गया।
एशिया | Jul 16, 2023, 03:10 PM IST
-
यूक्रेन ने "रूसी सेना के जनरल" को मिसाइल से मार गिराया, पुतिन के खेमे में मचा हाहाकार
रूस-यूक्रेन युद्ध की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूक्रेन ने रूसी सेना के जनरल को मिसाइल हमले में उड़ा दिया है। रूस की 35वीं सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर-जनरल सर्गेई गोर्याचेव की गिनती सर्वश्रेष्ठ जनरल के रूप में थी। इस खबर से राष्ट्रपति पुतिन को भी गहरा सदमा लगा है।
एशिया | Jun 14, 2023, 07:01 PM IST -
यूक्रेन के वॉर जोन से पुतिन के लिए आई बुरी खबर, युद्ध छोड़कर भाग रहे रूसी सैनिक; साथियों ने मारी गोली
यूक्रेन के वॉर जोन में रूसी सैनिक युद्ध का मैदान छोड़कर भागने लगे हैं। ऐसी ही कोशिश कर रहे 7 रूसी सैनिकों को उनके ही साथी फौजियों ने रोककर गोली मार दी है। यूक्रेन के ड्रोन कैमरे ने रूसी सैनिकों को साथियों द्वारा गोली मारे जाने का यह वीडियो कैद किया गया है।
यूरोप | Jun 14, 2023, 04:30 PM IST -
युद्ध के मैदान में "अभिमन्यु बनी यूक्रेन की सेना", कीव पर लगातार छठे दिन रूसी हमले को कर दिया नाकाम
रूस और यूक्रेन की लड़ाई का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। यूक्रेनी सुरक्षा बल रूसी सेनाओं का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेन ने रूस की दर्जनों क्रूज मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।
यूरोप | Jun 02, 2023, 05:34 PM IST -
8 महीने की भीषण जंग में रूस ने कर लिया यूक्रेन के शहर पर कब्जा, जेलेंस्की बोले "बखमुत अब सिर्फ हमारे दिलों में है"
यूक्रेन से युद्ध में रूस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रणनीतिक रूप से यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण शहर पर 8 महीने से अधिक समय की भीषण जंग के बाद रूस ने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है। कब्जे के बाद रूसी सैनिकों ने अपने देश का झंडा लहराकर जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं।
यूरोप | May 21, 2023, 02:54 PM IST -
रूस की क्रूज मिसाइलों के जबरदस्त हमले से फिर थर्राया कीव, धू-धू कर जलने लगीं इमारतें
रूस के भीषण मिसाइल हमलों से फिर यूक्रेन की राजधानी कीव थर्रा उठी है। अभी बुधवार को भी रूस ने कीव पर भीषण मिसाइल हमला किया था। हालांकि कीव ने ज्यादातर रूसी मिसाइलों को नाकाम कर देना का दावा किया था। इस क्रम में कीव में बृहस्पतिवार को तड़के रूसी धमाकों की तेज आवाज सुनाई दी।
यूरोप | May 18, 2023, 12:46 PM IST
-
विजय दिवस परेड में गरजे पुतिन, पश्चिमी देशों पर लगाया 'असली युद्ध छेड़ने' का आरोप, जानिए क्या कहा
पुतिन ने कहा, “आज सभ्यता एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर है। हमारी मातृभूमि के खिलाफ एक वास्तविक युद्ध छेड़ा गया है।”
यूरोप | May 09, 2023, 08:45 PM IST -
यूक्रेन से वापस लौटेगी रूसी सेना! सैन्य समूह के प्रमुख ने पुतिन को दे डाली ये धमकी
रूस के वैगनर सैन्य समूह के प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रूसी सेना उसके जवानों को गोला-बारूद उपलब्ध नहीं करा रही है। इस कारण यूक्रेन के बखमुत में की जा रही लड़ाई को रोक सकता है।
यूरोप | May 05, 2023, 06:48 PM IST -
रूसी सेना की और बढ़ेगी ताकत, पुतिन ने डिजिटल मसौदा प्रणाली बनाने के बिल पर किए हस्ताक्षर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक डिजिटल मसौदा प्रणाली बनाने के लिए एक ऐसे बिल पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे कि रूसियों को सेना में शामिल करने में काफी मदद मिलेगी।
यूरोप | Apr 15, 2023, 07:58 AM IST -
रूसी सैन्य ब्लॉगर की हत्या में था यूक्रेन का हाथ! मास्को ने किया संदिग्ध की पहचान का दावा
रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के एक व्यक्ति पर उस बमबारी में शामिल होने का आरोप लगाया, जिसमें सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में प्रसिद्ध रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत हो गई थी। यूक्रेन में रूस के हमले के समर्थक व्लादलेन तातार्स्की (40) अग्रिम मोर्चे से लड़ाई की नियमित खबरें देते थे।
एशिया | Apr 13, 2023, 09:15 PM IST -
बखमुत में रूसी सेना पहुंची जीत के करीब, घबराए अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर दिया ये बयान
यूक्रे के पूर्वी और सामरिक दृष्टि से सबसे अधिक रणनीतिक शहर बखमुत में कई दिनों की भीषण जंग के बाद अब रूसी सेना जीत के करीब पहुंच चुकी है। रूस जल्द बखमुत पर कब्जे का दावा कर रहा है। वहीं यूक्रेन की सेना अभी भी बखमुत में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है और पीछे नहीं हटने की जिद पर अड़ी है।
यूरोप | Mar 07, 2023, 09:09 AM IST
-
बखमुत में शुरू हुई रूस-यूक्रेन में आमने-सामने की जंग, यूक्रेनी सैनिकों के सारे रास्ते बंद; वैगनर चीफ ने चेताया
एक वर्ष से चल रही रूस-यूक्रेन की लड़ाई अब बखमुत में अहम मोड़ पर आ गई है। यहां दोनों देशों के सैनिक अब बिलकुल आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इतना करीबी फाइट होने से यूक्रेनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा है। ऐसे में भाड़े की रूसी वैगनर सेना यूक्रेन पर भारी पड़ने लगी है।
यूरोप | Mar 06, 2023, 02:56 PM IST -
वो "चांद" आखिरी था वो "रात" आखिरी थी, इस रैना की सूरज से मुलाकात आखिरी थी; रूसी हमले की दर्दनाक दास्तां
यूक्रेन पर रूसी हमले की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध को 1 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसकी विभीषिका लगातार भयावह होती जा रही है। आज किसकी रात आखिरी होगी और कल किसका दिन आखिरी होगा, इस बारे में बता पाना बेहद मुश्किल हो गया है।
यूरोप | Mar 02, 2023, 06:36 PM IST -
पूरब में उदय ना हुआ जेलेंस्की के संघर्ष का "सूर्य" तो पश्चिम में अस्त हो सकता है यूक्रेन, रूसी सेना हो रही हावी
अमेरिकी और यूरोपीय हथियारों के दम पर यूक्रेन ने करीब 1 वर्ष से रूस को जीत की दहलीज तक पहुंचने से रोक तो रखा है, लेकिन अब उसके लिए एक-एक दिन भारी पड़ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त पूर्वी क्षेत्र में भीषण संघर्ष का दौर चल रहा है।
यूरोप | Feb 28, 2023, 11:37 PM IST -
यूक्रेन युद्ध में 60 फीसदी रूसी सेना खल्लास! सैनिकों ने रोते हुए पुतिन को भेजा वीडियो; अपने ही कमांडर मार रहे गोली
रूस के सैनिकों ने विलाप करते हुए पुतिन को वीडियो संदेश भेजा है। सैनिकों ने कहा है कि पुतिन ने उन्हें यूक्रेन युद्ध में "वध" (मरने) के लिए भेजा है। वीडियो में दावा किया गया है कि पुतिन के पागलपन की वजह से यूक्रेन युद्ध में अब तक 60 फीसदी रूसी सैनिक या तो मारे जा चुके हैं या फिर वे बुरी तरह घायल हो गए हैं।
एशिया | Feb 27, 2023, 09:47 PM IST -
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा, इस साल रूस को देखना पड़ सकता है हार का मुंह
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के अगले दिन ट्वीट करके रूस की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध के 1 वर्ष हो चुके हैं। मगर यूक्रेन रूस की विशाल सेना से लड़ता रहा है। यूक्रेनी सैनिक आगे भी जंग करते रहेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आतंकी हमला किया है।
यूरोप | Feb 25, 2023, 10:45 PM IST