तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और AIADMK मिलकर चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान कर दिया है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए BJP-AIADMK गठबंधन का ऐलान कर दिया है। अमित शाह ने दावा किया है कि ये गठबंधन चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगा।
तमिलनाडु में डीएमके को हराने के लिए बीजेपी अभी से ही फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। इसी क्रम में वह क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने के साथ ही गठबंधन की राजनीति को जोर दे रही है। बीजेपी इन अहम बिंदुओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नयनार नागेन्द्रन तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष होंगे। अन्नामलाई ने उनके नाम का प्रस्ताव किया है।
अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार तमिलनाडु आये हैं और आज की सीरीज ऑफ मीटिंग भी राज्य में एक मजबूत एनडीए गठबंधन बनाने की दिशा में ही होंगी।
तमिलनाडु के एक स्कूल ने शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने वाली हरकत की है। स्कूल ने परीक्षा के दौरान एक दलित बच्ची को क्लास से बाहर बिठाया, जिसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई है।
केंद्र सरकार ने अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, विजय को अब Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एमके स्टालिन सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्यपाल आरएन रवि के 10 प्रमुख विधेयकों को मंजूरी न देने का फैसला 'अवैध' और 'मनमाना' है।
तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने पीएम मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि वह पीएम मोदी से मिलकर परिसीमन के संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। पीएम मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज का उद्घाटन किया। रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है।
तमिलनाडु पहुंचने पर पीएम मोदी ने न्यू पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देते हुए राज्य में कई नेशनल हाईवे का शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा से लौटने के बाद तमिलनाडु में भी रुकेंगे। यहां वह कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनसे में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन भी खास है। रामनवमी पर पीएम मोदी पंबन ब्रिज के तौर पर बड़ी सौगात देने वाले हैं।
केंद्र सरकार ने बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 1280. 35 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। सबसे ज्यादा 588. 73 करोड़ रुपये की मदद बिहार को मिली है।
तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख अन्नामलाई अपना पद छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि हम सर्वसम्मति से एक नेता का चयन करेंगे। लेकिन वह अध्यक्ष की इस रेस में नहीं हैं।
तमिलनाडु की DMK पार्टी के नेता ए राजा ने कार्यकर्ताओं को कुमकुम लगाने और कलावा बांधने से बचने की सलाह दी है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा है।
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश हो चुका है। इस बिल के समर्थन और विरोध के बीत आए आपको बताते हैं एक ऐसी कहानी जहां वक्फ बोर्ड ने पूरे गांव पर ही दावा कर दिया। गांव की जमीन के साथ ही वक्फ बोर्ड ने 1500 साल पुराने मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
सीएम योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं, नौकरियां सृजित की जा रही हैं। जो लोग भाषा को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं, वे अपने राजनीतिक हितों को पूरा कर सकते हैं लेकिन एक तरह से युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर प्रहार कर रहे हैं।
तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया है। हालांकि, AIADMK ने इस मामले में CM स्टालिन पर निशाना साधा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) की बैठक में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि लोकतंत्र और संघवाद की नींव जो खतरे है। इसलिए, एक अच्छी शुरुआत हुई है, और आज एक निष्पक्ष परिसीमन संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) का गठन किया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन पर बैठक से पहले विपक्षी नेताओं का स्वागत किया। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए भाग नहीं लिया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़