1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: भरे बाजार में बंद कार से यूं हो जाती है चोरी, CCTV न होता तो यकीन करना मुश्किल था

Viral Video: भरे बाजार में बंद कार से यूं हो जाती है चोरी, CCTV न होता तो यकीन करना मुश्किल था

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2021 12:13 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 12:25 pm IST

चोर की किस्मत खराब थी या कार मालिक की किस्मत अच्छी थी कि घटनास्थल पर CCTV लगा था। वरना इस अनोखी चोरी का कभी पता ही न चल पाता।

cctv Footage- India TV Hindi
cctv Footage Image Source : YOUTUBE/PHOENIX RIDER

बाजार आप भी जाते होंगे और कार को आस पास ही पार्क करते होंगे। लेकिन लॉक कार में भी चोरी हो सकती है। चोरी की इस नई  ट्रिक को अपनाकर एक चोर ने कितनी सफाई से कार से बैग उड़ा लिया, देखेंगे तो एक बार तो डर जाएंगे। चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूट्यूब पर ये वीडियो PHOENIX RIDER नामक व्यक्ति ने पोस्ट किया है।लेकिन यूट्यूब के साथ साथ ये वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर भी काफी लोगों ने शेयर किया है। 

Video: दो सांपों में प्रणय की जंग देख हैरान हुए लोग, आप भी कहेंगे: 'जो जीता वो ही सिकंदर'

वीडियो हमारे देश का ही है और किसी भरे बाजार का नजारा है। यहां एक शख्स अपनी कार से किसी दुकान पर आया है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि शख्स ने अपनी कार को लॉक किया और बेपरवाही से दुकान की तरफ चला गया। पहले से निगाह लगाकर खड़े एक ल़ड़के ने ठीक उस वक्त कार की दूसरी तरफ के दरवाजे को हल्का सा खोला और चलता बना। यानी कार मालिक तो अपनी तरफ से लॉक करके चला गया लेकिन चोर उससे पहले दूसरी तरफ का दरवाजा खोल चुका था। 

Viral: मुंबई पुलिस ने दिखाया असली हीरो और नकली हीरो का फर्क, आप भी कहेंगे: बिलकुल सच

कार मालिक के जाते ही लड़का फिर आता है और कार के अंदर घुस जाता है। कुछ ही पलों बाद वो बैग निकालकर दूसरे दरवाजे से फरार होता दिख रहा है। जरा सी लापरवाही और इस नई ट्रिक के जरिए कैसे कार से चोरी हो गई, लोग भरोसा नहीं कर पाते, अगर सीसीटीवी फुटेज में सारा मामला नजर न आता। 

Viral: खुराफातियों ने सांप के साथ कर डाली ऐसी करतूत, मामला जानकर आप भी कहेंगे: हे भगवान!

हालांकि चोर पकड़ा गया या नहीं, ये जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उसकी कारगुजारी लाखों लोग देख चुके हैं और सावधान हो चुके हैं। दूसरी तरफ कार मालिक भी लकी था कि चोरी की ये घटना सीसीटीवी में रिकर्ड हो गई, वरना बंद कार में बिना शीशा टूटे, चोरी कैसे हो गई, किसी को पता नहीं चल पाता। 

Viral Video: इंडिया के इस गाने ने तो अमेरिका वालों को भी नचा डाला, एक बार देखिए दिन बन जाएगा

कार चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस इरादे से डाला गया ताकि लोग सावधान हो सकें और कार को लेकर लापरवाही न बरतें। अब इस वीडियो को काफी देखा जा चुका है और इस पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।