1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जंगल से आई शेर औऱ शेरनी की हैरान कर देने वाली तस्वीर, देखकर कहेंगे : चैन की नींद और मीठे सपने

जंगल से आई शेर औऱ शेरनी की हैरान कर देने वाली तस्वीर, देखकर कहेंगे : चैन की नींद और मीठे सपने

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2021 10:48 am IST,  Updated : May 08, 2021 10:52 am IST

जंगल का राजा भले ही खूंखार होता है लेकिन जब उसे भी परिवार की उतनी ही जरूरत है जितनी हमको और आपको। वो भी चैन की नींद लेता है और मीठे सपने देखता है।

lion pic- India TV Hindi
lion pic Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

इंसान दुनिया में चाहे कहीं भी घूम कर आ जाए। लेकिन सकून तभी आता है जब घर पर पहुंचता है। ऐसे में अपनों की बाहों में ही चैन की नींद आती है। बात इंसान की हो या शेर की, एक ही है। जी हां, जंगल से आई शेर और शेरनी की तस्वीर ने लोगों के दिलों को रोमांटिक कर दिया है। 

शेर और शेरनी की इस तस्वीर में शेर शेरनी के ऊपर हाथ रखकर सो रहा है, ठीक वैसे ही जैसे घरों में लोग अपनी बीवी बच्चों के साथ सोते हैं। एक सुरक्षा की भावना, अपनेपन की भावना से भरी ये तस्वीर एक हजार शब्जों को बिना कहे बयां कर रही है। 

इस तस्वीर को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर का सोर्स ज्ञात नहीं है लेकिन ये शानदार है। सुसांत ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया है - एक दूजे के लिए। 

लोग इस तस्वीर पर प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को कहना है कि ये भले ही जंगल के जानवर हैं लेकिन ईश्वर ने इन्हें वही भावनाएं दी हैं जो इंसानों को दी है। 

एक यूजर ने लिखा है - तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना। 

एक यूजर ने लिखा है - बेहद प्यारी तस्वीर, दिन बना दिया। एक यूजर ने लिखा है - स्वीट ड्रीम्स। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।