1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लू लगने से हुई थी शख्स की मौत, दफनाने से पहले हुआ चमत्कार...लेकिन

लू लगने से हुई थी शख्स की मौत, दफनाने से पहले हुआ चमत्कार...लेकिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 01:16 pm IST

लोग उसे कब्र में दफनाने ही जा रहे थे कि एकाएक वो जिंदा हो उठा। अब इसे चमत्कार कहेंगे या...

dead body- India TV Hindi
dead body Image Source : GOOGLE

कहते हैं कि मौत Death का वक्त मुकर्रर होता है। ना समय से पहले औऱ ना समय के बाद। ऐसा ही वाकया गुजरात में हुआ जहां लू लगने से मर चुका शख्स ऐन कब्र में दफनाने से पहले जिंदा हो उठा। शख्स के जिंदा होने की खबर आग की तरह शहर में फैली और जितने मुंह थे उतनी ही बातें भी बनी। जिसने भी सुना, उसके मुंह से निकला OMG

Related Stories

आपको बता दें कि हैरान कर देने वाला मामला गुजरात के पालनपुर शहर का है। यहां जनतानगर में मजदूरी करने वाले युवक  नदीम को हाल ही में लू  लग गई थी। उसे बीमार पड़ने पर नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया।

https://Tik Tok Video: भयंकर गर्मी में बीवी ने बनाए 'नवरत्न तेल में पकोड़े', इंटरनेट पर हिट, मिल रहे करोड़ों व्यूज

रविवार सुबह नदीम की सांसें चलनी बंद हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवाले रोते कलपते आए औऱ जनाजे की तैयारियां होने लगी। जनाजा कब्रिस्तान के पास पहुंचा और नदीम को दफनाने की तैयारियां चल ही रही थी कि एकाएक नदीम की सांसें चलने लगी। वहां मौजूद हर शख्स नदीम को जिंदा देखकर बुरी तरह हैरान रह गया। 

नदीम की सांसें चलने के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इससे पहले कि डॉक्टर कुछ समझ पाते, कुछ ही घंटों में नदीम ने फिर दम तोड़ दिया। 

सारे शहर में नदीम के मरकर फिर जिंदा होने की खबरें हैं लेकिन परिवार वाले इसे सरेआम डॉक्टरों की लापरवाही करार दे रहे हैं। हालांकि मरकर फिर जिंदा होने के वाकये कई बार हुए हैं और अनेक बार डॉक्टरों की लापरवाही सामने भी आई है।

इधऱ नदीम के परिजनों का भी दावा है कि उसे सुबह आठ बजे मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसकी सांसें चल रही थी और वो 12 बजे तक जीवित था। इस मामले में डॉक्टर कुछ भी कहने से बच रहे हैं औऱ अस्पताल प्रशासन ने भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।