1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: लड़की के कान में दो दिन से हो रही थी खुजली, डॉक्टरों ने जांच की तो होश हुए फाख्ता

OMG: लड़की के कान में दो दिन से हो रही थी खुजली, डॉक्टरों ने जांच की तो होश हुए फाख्ता

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 03:53 pm IST

कान में खुजली हुई तो लड़की को डॉक्टरों के पास जाना पड़ा और वहां असलियत जानने के बाद डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।

girl- India TV Hindi
girl Image Source : GOOGLE

आपके भी कान में कभी कभी खुजली होती होगी। लेकिन दवा डालने पर आराम आता होगा। इस युवती के कान में दो दिन से खुजली हो रही थी। जांच में डॉक्टरों ने जो देखा वो होश उड़ाने के लिए  काफी था।

मामला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का है जहां एक युवती ने कान में खुजली की शिकायत लेकर अस्पताल में दिखाया। 25 साल की डाक्टर ने ऑटोस्कोप की मदद से कान का मुआयना किया और उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि कान में कोई कीड़ा घुस गया है।

पहले तो दवा डालकर कीड़े को बाहर निकालने की कोशिश की गई जो नाकाम रही। फिर डाक्टरों ने एक बड़ी चिमटी का इस्तेमाल करके कीड़े को ज्यों ही बाहर खींचा, कमरे में मौजूद लोग चौंक पड़े। जिसे छोटा सा कीड़ा समझा जा रहा था वो एक बड़ी छिपकली थी। थाईलैंड में इस छिपकली को जिंग जोक कहा जाता है। 

बहरहाल युवती सुरक्षित है और जिंदा छिपकली को उसके कान से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन डाक्टरों ने पहली  बार कान से इतना बड़ा जिंदा जीव निकलते हुए देखा तो वो चौंक उठे। खुद डॉक्टर ने फेसबुक पोस्ट कर बताया कि   छिपकली बहुत बड़ी थी और कान में जिंदा टहल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।