1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिराफ को तंग कर रहा था गैंडा, पड़ी ऐसी लात, दुम दबाकर भागना पड़ा

जिराफ को तंग कर रहा था गैंडा, पड़ी ऐसी लात, दुम दबाकर भागना पड़ा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 11:15 am IST,  Updated : May 12, 2021 11:15 am IST

कहावत है कि छोटे से डरिओ मत औऱ मोटे से लडियो मत। ये कहावत हाल ही में जंगल में साबित हो गई। 

jungle video- India TV Hindi
jungle video Image Source : TWITTER/@MOON_CHANDANI

कहावत है कि छोटे से डरिए मत और मोटे से लड़ियो मत। ये कहावत इसलिए कही गई है कि अपने से ज्यादा कद और वजन के लोगों से पंगा नहीं लेना चाहिए। ऐसे पंगे आखिर में दुख ही देते हैं। कुछ ऐसा ही एक गैंडे के साथ हो गया। काफी देर तक एक जिराफ को तंग करने का हश्र उसे भुगतना ही पड़ा। गैंडे ने जो भुगता उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर मून चांदनी नामक यूजर ने शेयर किया है। इसका कैप्शन दिया गया है - अपने से बड़े कद वाले से लड़ना नहीं चाहिए। सही लिखा गया है बिलकुल क्योंकि वीडियो में इसका अंजाम साफ दिख रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक गैंडा लगातार जिराफ को तंग कर रहा है। जिराफ दूर रहकर बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन गैंडा लगातार उसे तंग कर रहा है। ऐसे में तंग आकर जिराफ उसे जोरदार लात मारता है जो सीधा गैंडे के मुंह पर लगती है और जोरदार लात पड़ते ही गैंडा दुम दबाकर भागता है। 

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो पुराना है लेकिन प्रासंगिक है। इसे लगातार लाइक्स और व्यूज मिल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।