1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: तेज दिमाग वाले हैं तो 1 मिनट के अंदर इस तस्वीर में अंतर बताएं, 99% लोग हो गए फेल

Optical Illusion: तेज दिमाग वाले हैं तो 1 मिनट के अंदर इस तस्वीर में अंतर बताएं, 99% लोग हो गए फेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 15, 2023 10:31 am IST,  Updated : Feb 15, 2023 10:33 am IST

इस तस्वीर को देखकर आपको 1 मिनट में अंतर बताना है। पहले ध्यान से तस्वीर को देखिए फिर बताइए।

Optical Illusion image- India TV Hindi
Optical Illusion image Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट आपके दिमाग को चेक करने का सबसे बढ़िया तरीका है। इसे करने के लिए आपको अपने दिमाग की बत्ती जलानी होती है। जो लोग इसे रोज करते हैं उनका दिमाग आम लोगों की तुलना में काफी तेज होता है। वैसे तो जब हम बच्चे थे तो मैगजीन और न्यूजपेपर में ऐसे गेम ढूंढ कर सॉल्व करते थे। पेपर और मैगजीन में इसके लिए एक अलग सेक्शन ही होता था। आज भी ये गेम्स पब्लिश होते हैं लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अब ये गेम हमारे फोन और सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर आ चुका है। 

ऐसा ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए और इसमें अंतर खोज कर बताइए। खैर आमतौर पर अंतर ढूंढने वाले गेम्स में दो तस्वीरें दी होती हैं और उन्हें देखकर हमें 5 या 10 अंतर खोजने होते हैं। लेकिन भाई यहां तो एक ही तस्वीर है और इसमें ही आपको अंतर ढूंढना है वह भी 1 मिनट के अंदर ही इसे आपको बताना है। अगर 1 मिनट के अंदर बता दिए तो समझिएगा कि आप होनहार और काफी तेज दिमाग वाले हैं आप। चलिए अब ट्राई कर के देखिए। बता दें कि 99% लोग इस तस्वीर में अंतर बताने में असफल रहे हैं।

1 मिनट में अतर बताइए

Optical Illusion image
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion image

चलिए अब खोजना शुरु कीजिए

जल्दी करिए

टाइम बहुत कम है

बस कुछ सेकंड ही बचा है अब

टाइम अप

ये है अंतर

Optical Illusion image
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion image

उम्मीद है कि आपने अंतर खोज लिया होगा। अगर मिल गया तो खुद को शाबाशी दीजिए। यदि नहीं मिला तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि अंतर कहां है। पहले तो आप तस्वीर को ध्यान से देखिए। अब तस्वीर में तीनों लड़कियों को देखिए। दिखा ? अब भी नहीं दिखा तो बीच वाली लड़की को देखिए। उसकी स्कर्ट फची हुई है और अंदर से उसका स्किन दिख रहा है। बाकी दो लड़कियों की स्कर्ट बिल्कुल ही सही है। तो ये था अंतर इस तस्वीर में।

यह भी पढ़ें:

इस सेल्समैन की 7 बीवियां और 9 बच्चे, फिर भी लड़कियां हार जाती हैं अपना दिल

6 घंटे में 8 करोड़ रुपए कमाने वाली लड़की से मिलिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।