1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, बाबा का जुगाड़ देख तो सबको फेल कर देगा, देखें वायरल Video

देश में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, बाबा का जुगाड़ देख तो सबको फेल कर देगा, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2024 02:00 pm IST,  Updated : May 22, 2024 02:00 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय एक बाबा की स्कूटी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। गर्मी से बचने के लिए बाबा ने अपनी स्कूटी पर गजब का जुगाड़ फिट किया हुआ है।

Screen Grab- India TV Hindi
गर्मी से बचने के लिए बाबा ने लगाया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ और कलाकारी करने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग जरूरत पड़ने पर अपने दिमाग को दौड़ाना शुरू करते हैं और फिर कुछ ही समय में ऐसा जुगाड़ लेकर आते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। लोग और भी हैरान तब होते हैं जब वह जुगाड़ लोगों का बड़ी राहत पहुंचाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जुगाड़ के ऐसे वीडियो से भरा हुआ है। आपने भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर लोगों के शानदार जुगाड़ देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, आज देखने को मिल जाएगा।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आप सभी को पता है कि इस समय कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग AC और कूलर अपने घर में ला रहे हैं। मगर यह जुगाड़ को तो घर के अंदर के हो गए। अब जिसे दोपहर में बाहर जाना है और उसके पास AC कार भी नहीं है, वो क्या करे? ऐसे लोग फिर जुगाड़ करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो वायरल हो रहै जिन्होंने अपनी स्कूटी में जुगाड़ कर दिया है। उन्होंने अपनी स्कूटी के पीछे और आगे स्टैंड लगवाया हुआ है। इसके बाद उन्होंने दोनों स्टैंड के ऊपर कपड़ा लगाकर गजब का छत बना दिया है। अब इस छत के बन जाने के कारण उन्हें धूप से राहत मिल रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MansaRajasthani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाबाजी चल दिए आसमान को चिढ़ाने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया जुगाड़ बनवाया है बाबा ने। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी फायदेमंद है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं भी बनवाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- तगड़ा जुगाड़ है।

ये भी पढ़ें-

चचा का स्वैग देखकर अच्छे अच्छों को लग जाएगा झटका, Video देख लोगों ने मजेदार कमेंट्स की लगा दी बौछार

सानिया मिर्जा के घर का नेमप्लेट इंस्टा यूजर्स का खींच रहा है ध्यान, वायरल फोटो देख लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।