1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता 'दीदी' पर अमित शाह का प्रहार, बोले- 'मां माटी और मानुष' का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही में बदला

ममता 'दीदी' पर अमित शाह का प्रहार, बोले- 'मां माटी और मानुष' का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही में बदला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2020 07:12 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 07:12 pm IST

ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कोरोना के दौरान और बाढ़ राहत कार्य में भी भ्रष्टाचार करने में शर्म महसूस नहीं की।

Amit Shah attacks Mamata Banerjee । ममता 'दीदी' पर अमित शाह का प्रहार, बोले-  'मां माटी और मानुष' का- India TV Hindi
Amit Shah attacks Mamata Banerjee । ममता 'दीदी' पर अमित शाह का प्रहार, बोले-  'मां माटी और मानुष' का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही में बदला Image Source : PTI

कोलकाता. शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कोलकाता में कहा कि साल 2010 में पश्चिम बंगाल ने ममता बर्नजी को राज्य की जिम्मेदारी दी, लेकिन 10 साल बाद, उनके वादे खोखले साबित हुए हैं और लोगों की उम्मीदें निराशा में बदल गई हैं। अमित शाह ने कहा कि 'मां माटी और मानुष' का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया है। जो अपेक्षाएं रखी गई थी, तृणमूल सरकार और राज्य की मुख्यमंत्री उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने में खरी नहीं उतरीं।

पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि आपने कांग्रेस को भी मौका दिया, कम्युनिस्टों को भी मौके बार-बार दिए, ममता को भी 2 बार मौका दिया। एक मौका मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को दे दीजिए, हम 5 साल में सोनार बांग्ला बनाने का आपको वादा करते हैं।

ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कोरोना के दौरान और बाढ़ राहत कार्य में भी भ्रष्टाचार करने में शर्म महसूस नहीं की। उन्होंने तीन अलग-अलग कानून बनाए हुए हैं, एक अपने भतीजे के लिए, एक अपने वोट बैंक के लिए औऱ एक आम बंगाली के लिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की बात करें तो पश्चिम बंगाल देश में सबसे आगे है। पिछले एक साल में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, लेकिन अभीतक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।