1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मनरेगा की बकाया राशि देने में देरी के लिए जानबूझकर गलत सूचना फैलायी जा रही: ममता बनर्जी

मनरेगा की बकाया राशि देने में देरी के लिए जानबूझकर गलत सूचना फैलायी जा रही: ममता बनर्जी

 Reported By: PTI, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 02, 2023 11:37 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 11:37 pm IST

ममता बनर्जी ने कहा, लोगों को बेवकूफ बनाने, भ्रम फैलाने और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए गलत सूचना फैलाई जा रही है।

mamata banerjee- India TV Hindi
ममता बनर्जी Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य को मनरेगा की बकाया रकम देने में देरी करने के लिए जानबूझकर गलत सूचना फैलायी जा रही है। उनका यह आरोप ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह केंद्र के बंगाल की बकाया राशि चुकाने की लिए तय की गई समयसीमा एक पखवाड़े के लिए बढ़ाकर 16 नवंबर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राशि जारी करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई रकम जारी नहीं की और आरोप लगाया कि लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत सूचना फैलाई जा रही है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे मनरेगा में केंद्रीय धनराशि जारी करने के संबंध में जानबूझकर दुष्प्रचार अभियान का पता चला है। हमारे जोरदार आंदोलनों और विस्तृत तथ्यात्मक रिकॉर्ड और खाते प्रस्तुत करने के बावजूद, केंद्र अपने पैर खींच रहा है और उसने कोई भी रुकी हुई रकम जारी नहीं की है।” उन्होंने गलत सूचना फैलाने को केंद्र सरकार के लिए “शर्मनाक” बताया। केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि निर्देशों का पालन न करने के कारण ग्रामीण नौकरी योजना के लिए धन बंगाल को जारी नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा, “लोगों को बेवकूफ बनाने, भ्रम फैलाने और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए गलत सूचना फैलाई जा रही है। हमें अपने उचित हिस्से की जरूरत है, हम इसके हकदार हैं। यहां-वहां गलत सूचनाएं लीक करने के बावजूद हमें अनुचित तरीके से वंचित किया जा रहा है। शर्म करो!!”

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।