1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर शुभेंदु अधिकारी ने ली चुटकी "अब पूर्व सीएम के पर्चे छपवा लें ममता बनर्जी"

नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर शुभेंदु अधिकारी ने ली चुटकी "अब पूर्व सीएम के पर्चे छपवा लें ममता बनर्जी"

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Jan 20, 2021 12:41 pm IST

बंगाल में चुनावी घमासान चरम पर है। खासकर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में वार.पलटवार तेज हो गया है।

नंदीग्राम से चुनाव...- India TV Hindi
नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर शुभेंदु अधिकारी ने चुटकी ली, अब पूर्व सीएम के पर्चे छपवा ले ममता बनर्जी Image Source : PTI

बंगाल में चुनावी घमासान चरम पर है। खासकर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में वार.पलटवार तेज हो गया है। ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। इसी बीच ममता के ऐलान पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ममता को अब पूर्व मुख्यमंत्री के पर्चे छपवा लेने चाहिए। हालांकि चुनावी सरगर्मी के बीच माहौल इतना भी हल्का नहीं रह गया है। ममता बनर्जी रैली के मंच से भाजपा के कार्यक्रमों में व्यवधान डालने की बात कह चुकी हैं। 

बता दें कि कल पुरुलिया में जब ममता बनर्जी रैली कर रही थीं। तब कुछ लोग हंगामा करने लगे। इससे वो नाराज हो गईं और धमकी भरे अंदाज में कह दिया कि वो अब बीजेपी.सीपीएम की रैलियों में भी हंगामा करवाएंगी। ममता की इस धमकी का जवाब शुभेंदु अधिकारी ने दिया। उन्होंने कहा. राजनीतिक जमीन खिसकने की वजह से ममता ऐसे बयान दे रही हैं।

तेज हुआ वार प्रतिवार

जैसे जैसे प्रचार तेज हो रहा है ममता बनर्जी औऱ बीजेपी के बीच अटैक तेज हो गया है। पुरुलिया में जब ममता बनर्जी रैली कर रही थी। तब कुछ लोग हंगामा करने लगे। जिस पर ममता बनर्जी नाराज हो गई और कहने लगी कि वो बीजेपी और टीएमसी की रैलियों में भी लोग भेजेगी। ममता की बौखलाहट पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने जमकर हमला बोला । वे बोलीं कि बीजेपी की मीटिंग में लोग भेजूंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।