1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. उत्तरी गाजा में गड़गड़ाई इजरायली मिसाइलें, कम से कम 32 लोगों की मौत

उत्तरी गाजा में गड़गड़ाई इजरायली मिसाइलें, कम से कम 32 लोगों की मौत

 Published : Nov 10, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 03:46 pm IST

उत्तरी गाजा में इजरायली सेना के हवाई हमले में कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की गई है। फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार जिस शिविर पर हमला हुआ, वहां और अस्पताल में दर्जनों शव पड़े हैं।

उत्तरी गाजा में इजरायली हमले के बाद खंडहर बनी इमारत। - India TV Hindi
उत्तरी गाजा में इजरायली हमले के बाद खंडहर बनी इमारत। Image Source : REUTERS

दीर अल बलाहः इजरायली सेना ने रविवार को उत्तरी गाजा के एक शरणार्थी शिविर पर एक और भीषण हवाई हमला किया। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ.फदल नईम ने बताया कि मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

इजरायल ने यह हमला जबालिया के शहरी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर किया। हमले को लेकर इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। फिलिस्तीनी चिकित्सकों ने कहा कि रविवार को भोर में यह हमला उत्तरी गाजा पट्टी के जबालिया में एक घर पर हुआ। इस हमले में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।

कंबल में लिपटे रखे दिखे दर्जनों शव

सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में एक दर्जन से ज्यादा शव कंबल में लिपटे हुए और एक अस्पताल में जमीन पर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने कहा कि जिस इमारत पर हमला हुआ उसमें कम से कम 30 लोग रहते थे। आधिकारिक फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA और हमास मीडिया ने मारे गए लोगों की संख्या 32 बताई है। क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संख्या की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है। (रॉयटर्स)

यह भी पढ़ें

Explainer: कनाडा ने क्यों बंद कर दी विदेशी छात्रों के लिए फास्ट ट्रैक वीजा स्कीम, जानें भारतीय छात्रों पर होगा क्या असर?


Trump 2.0 पिछले कार्यकाल से कितना होगा अलग, दुनिया भर की टिकी निगाहें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश