
विस्फोट के विरोध में इंस्तानबुल में प्रदर्शन
कल सीरिया की सीमा के पास तुर्की के सुरक शहर में स्थित सांस्कृतिक केंद्र में हुए विस्फोट के विरोध में इंस्तानबुल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। तब विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया था, लेकिन शुरू से ही अधिकारियों ने इस आतंकवादी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट (ISIS) का हाथ होने की आशंका व्यक्त की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जबरदस्त विस्फोट के बाद घटनास्थल में आग लग गई थी औऱ आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे।
हमले की वजह ISIS के खिलाफ तुर्की के कदम
तब यह आशंका भी प्रकट की थी कि यह हमला इसलिए किया गया है, क्योंकि तुर्की इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अपनी भूमिका बढ़ाने में जुटा हुआ है। पिछले हफ्ते ही सुरक्षा बलों ने दर्जनों आतंकवादियों और उनसे हमदर्दी रखने वालों को गिरफ्तार कर लिया था। सुराक कभी रेशम निर्माण का केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब वह तुर्की के एक बड़े शरणार्थी शिविर में तब्दील हो चुका है।