Nepal Protest: नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी काठमांडू में फिर हिंसा भड़क उठी है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में आग लगा दी है साथ ही नेताओं के आवासों पर हमला किया गया है। मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के आवासों को भी निशाना बनाया गया है। हालात को देखते हुए पहले पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपना पद छोड़ दिया बै। काठमांडू समेत कई शहरों में हालात अभी तक तनावपूर्ण बने हुए हैं। काठमांडू के मेयर बलेन शाह ने Gen-z आंदोलनकारियों अपील करते हुए कहा है कि देश आपके हाथ में है, अब घर वापस जाओ।
नेपाल सेना ने मंगलवार को प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आग्रह किया और देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। नेपाल सेना ने एक बयान में कहा, "हम Gen-z आंदोलन के नवीनतम घटनाक्रमों का विश्लेषण कर रहे हैं।" बयान में कहा गया है, "नेपाल सेना हमेशा नेपाली लोगों के हितों और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नवीनतम घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए, हम लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।" इसमें "सभी युवाओं और पूरे देशवासियों से शांत रहने और सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का अनुरोध किया गया है ताकि वर्तमान स्थिति और ना बिगड़े।"
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल आर्मी चीफ अशोक राज सिगडेल देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले सेना ने एक संदेश में कहा है कि वह हर हाल में नेपाल की स्वतंत्रता, संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ के घर में आग लगा दी थी। अब नेपाली मीडिया के हवाले से इस तरह के खबरें सामने आ रही हैं कि आगजनी में झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई है।
नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के कई भयावह वीडियो सामने आ रहे हैं। जिस तरह के वीडियो सामने आए हैं उनमें देखा जा सकता है कि आंदोलनकारियों ने शीर्ष नेताओं के घरों में भारी उत्पात मचाया है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बलेन शाह ने Gen-z आंदोलनकारियों अपील करते हुए कहा है कि देश आपके हाथ में है। आप लोग इसे संभाल लेंगे। चाहे कितना भी नुकसान हो, आप हमारे ही रहेंगे। अब घर वापस जाओ।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच संसद भवन में आग लगाए जाने की ड्रोन फुटेज सामने आई है। नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं।
नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
नेपाल में बने हालात तो देखते हुए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, "नेपाल में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वो किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने या सहायता की आवश्यकता होने पर संपर्क के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित टेलीफोन नंबरों पर ध्यान दें: +977 – 980 860 2881, +977 – 981 032 6134"
नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर और म्यूजिक रैपर बलेन ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर आंदोलनकारियों को देश के पैसे और संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाने के अपील की है। बलेन ने कहा है सेना प्रमुख से भी बात चल रही है। Gen-z आपके हत्यारे ने इस्तीफा दे दिया है। अब आपकी पीढ़ी को देश का नेतृत्व करना होगा, तैयार रहें...लेकिन याद रहे आर्मी चीफ से चर्चा से पहले संसद भंग हो चुकी होगी। चर्चा है, आंदोलकारी युवा बलेन को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा पर राजधानी में बढ़ते Gen Z प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। यहां गुस्साए आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में कब्जा करने के बाद आग लगा दी है।
नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भक्तपुर स्थित निजी आवास में आग लगने पर प्रदर्शनकारी नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ओली के इस्तीफे की खबर सुनकर राजधानी काठमांडू में लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ओली के इस्तीफे के बाद हालत सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान पूरे देश में अफरातफरी मची हुई है। ओली के बाहर जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस बीच शाम की बैठकों स्थगित कर दी गई हैं। रिटायर्ड चीफ जस्टिस बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव में लगेगा समय।
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।"
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। यहां गुस्साए आंदोलनकारियों ने संसद भवन में कब्जा करने के बाद आग लगा दी है।
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को आंदोलनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। नेपाल में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी है। सड़कों पर भी आंदोलनकारियों ने भारी उत्पात मचाया है। कई इमारतों में आग लगा दी गई है और जगह-जगह आगजनी और पथराव हो रहा है।
नेपाल में सड़कें जंग का मैदान बन गई हैं। राजधानी काठमांडू में जगह-जगह आगजनी और पथराव हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में आग लगा दी है। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने विरोध प्रदर्शनों पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर बड़ी संख्या में Gen-z उतरे हुए हैं। जगह-जगह आगजनी और पथराव हो रहा है। यहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालयों, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनकपुर में इमारतों को आग लगा दी है।
नेपाल के बांके इलाके में छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। आंदोलनकारी प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
नेपाल में हालात तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे है। भारी विद्रोह के बीच तख्तापलट की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच नेपाल का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।
नेपाल के ललितपुर के भैसपति में हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए, जबकि हिमालयी देश में छात्रों के नेतृत्व में हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के आवास में आग लगा दी है। ओली फिलहाल बलवतार स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हैं।
नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी अब ओली सरकार को हटाने की मांग पर अड़ गए हैं। इस बीच खबर है कि पीएम ओली देश छोड़कर दुबई भाग सकते हैं। ओली को दुबई ले जाने के लिए प्राइवेट तायार है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं। हालांकि हमें विश्वास था कि हमारे बच्चे शांतिपूर्वक अपनी मागें रखेंगे, लेकिन विभिन्न निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा विरोध प्रदर्शन में घुसपैठ के कारण जो स्थिति पैदा हुई, उसके परिणामस्वरूप नागरिकों की दुखद जान गई...सरकार सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं थी और इसके इस्तेमाल के लिए माहौल सुनिश्चित करेगी।"
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के कई मंत्री भी देश छोड़ने की फिराक में हैं। बताया जा रहा है कि इन मंत्रियों के घरों के आसपास हेलीकॉप्टर उतरते देखे गए हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मुल्क की कमान डिप्टी पीएम को सौंप दी है। कहा जा रहा है कि ओली दुबई भागने की तैयारी कर रहे हैं और एक हेलीकॉप्टर उनके आवास पर उतरा है।
नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है।
नेपाल में जारी हिंसा के बीच राजधानी काठमांडू का ड्रोन से फिल्माया वीडियो सामने आया है। काठमांडू में सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के बीच नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया है। रमेश लेखक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ओली ने कहा, "मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।"
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
कर्फ्यू के बावजूद, मंगलवार को कई इलाकों में छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए है। काठमांडू के कलंकी, बानेश्वर तथा ललितपुर जिले के चापागाऊं–थेचो इलाकों से भी प्रदर्शनों की खबरें मिली हैं। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश छात्र शामिल थे, जिन्होंने सभा पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ‘‘छात्रों को मत मारो’’ जैसे नारे लगाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलंकी में प्रदर्शनकारियों ने सुबह टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। कर्फ्यू लागू होने से लोग घबरा गए और जरूरी सामान खरीदने के लिए किराने की दुकानों और दवा की दुकानों की ओर दौड़ पड़े। सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवासों पर हमला किया है। प्रदर्शन के दूसरे दिन मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के आवासों को निशाना बनाया गया है।
नेपाल में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। काठमांडू में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। बढ़ते जनाक्रोश के बीच सड़कों पर तनाव देखने को मिल रहा है।
नेपाल में चल रहे बवाल के बीच मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। नेपाल के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने देश के संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरंग के घर पर हमला बोल दिया है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्प कमल दहल (प्रचंड) जो वर्तमान में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं, उनके घर पर भी हमला किया गया है।
नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री के इस्तीफे के बाद अब सरकार के एक और मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल के कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपना पद छोड़ दिया है।
नेपाल में विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र इस स्थिति पर गहरी चिंता के साथ नजर रख रहा है। यह जरूरी है कि अधिकारी, सरकार, शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा और सम्मान करें। मुझे लगता है कि सुरक्षा बलों को, जैसा कि हमारे मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा, बल प्रयोग के मूल सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। हम निश्चित रूप से जानमाल के नुकसान से बहुत दुखी हैं। नेपाल में एक जीवंत लोकतंत्र और सक्रिय नागरिक भावना है, और मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि सरकार और प्रदर्शनकारी मिलें और आगे बढ़ने की कोशिश करें और शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों पर चर्चा करें।"
नेपाल की राजधानी काठमांडू में फिर से हिंसा भड़क उठी है। बढ़ते जनाक्रोश के बीच सड़कों पर तनाव देखने को मिल रहा है।
संपादक की पसंद