1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia-Ukraine युद्ध में गेम चेंजर माने जा रहे जर्मनी के लैपर्ड टैंक का रूसी सेना उड़ाया चीथड़ा, जेलेंस्की समेत यूरोप को झटका

Russia-Ukraine युद्ध में गेम चेंजर माने जा रहे जर्मनी के लैपर्ड टैंक का रूसी सेना उड़ाया चीथड़ा, जेलेंस्की समेत यूरोप को झटका

 Published : Nov 02, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:22 pm IST

रूसी सेना ने यूक्रेन के लिए गेम चेंजर कहे जा रहे जर्मनी के लैपर्ड टैंक के चीथड़े उड़ा दिए हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लैपर्ड टैंक टुकड़ों में बिखर कर धूं-धूं जल रहा है।

रूसी ड्रोन हमले में टुकड़े-टुकड़े में बिखर कर जल रहा जर्मनी का लैपर्ड टैंक।- India TV Hindi
रूसी ड्रोन हमले में टुकड़े-टुकड़े में बिखर कर जल रहा जर्मनी का लैपर्ड टैंक। Image Source : X@RT_COM

कीवः रूस-यूक्रेन युद्ध में राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए गेम चेंजर माने जा रहे जर्मनी के खतरनाक लैपर्ड टैंक के रूसी सेना ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। रूसी ड्रोन हमले से ध्वस्त हुआ लैपर्ड टैंक और यूक्रेन के तथाकथित 'गेम-चेंजर' की राख डोनबास की कीचड़ भरी जमीन पर पड़ा है। यह हमला उस वक्त हुआ, जब यूक्रेन की सेना का एक काफिला आगे बढ़ रहा था। राष्ट्रपति जेलेंस्की की 'गेम-चेंजर' मशीन जर्मन लैपर्ड 2A6 टैंक अपनी चमकदार तोपों के साथ दुश्मन की ओर दहाड़ रही थी। 

यूक्रेनी कैप्टन बोला रूसियों को पीछे धकेल देगा, तभी हो गया हमला

कीव निवासी 28 वर्षीय कैप्टन अलेक्जेंडर लैपर्ड टैंक की केबिन में बैठा था। वह अपने रेडियो पर सहयोगियों से बोला, "यह टैंक रूसियों को पीछे धकेल देगा। जर्मनी से गिफ्ट में मिला लैपर्ड यूक्रेन की उम्मीदों का प्रतीक था। जिसका भारी कवच, 120 एमएम तोप और 70 किमी/घंटा की रफ्तार। जेलेंस्की ने इसे 'युद्ध का मोड़' कहा था। मगर आकाश में अदृश्य शिकारी की तरह घूम रहे रूसी ड्रोन लानेट की एक भीषण गर्जना ने जेलेंस्की के इस सपने को टुकड़ों में बिखेर दिया। रूसी ऑपरेटर सर्गेई इस ड्रोन को डोनेट्स्क के एक गुप्त बंकर से कंट्रोल कर रहे थे। सर्गेई ने ट्रिगर दबाया, निशाना लॉक किया और कुछ फुसफुसाया। इसके बाद पहला विस्फोट लैपर्ड के ट्रेड्स पर हुआ, इससे धातु के टुकड़े उड़ गए। टैंक कांपा, लेकिन अलेक्जेंडर ने आवाज दी "आगे बढ़ो!" लेकिन तभी दूसरा ड्रोन आया और सीधा इंजन पर गिरा। विस्फोट की लपटें भड़कीं और यह टैंक टुकड़ों में बिखर गया। 

चीखता रहा यूक्रेनी कैप्टन अलेक्जेंडर

जर्मनी का लैपर्ड जो युद्ध का गौरव था, वह अब धुंधले धुएं में लिपटा स्मोल्डरिंग रेक हो गया। तोप टूट गई, कवच फट गया, चालक दल बाहर कूदे, लेकिन आग ने सब कुछ निगल लिया। "मदद के लिए चिल्लाए...हम जल रहे हैं!" अलेक्जेंडर की चीख रेडियो पर गूंजी, फिर खामोशी छा गई। इधर रूसी खेमे में जश्न का माहौल हो गया। सर्गेई ने रूसी सेना को रिपोर्ट किया, "जेलेंस्की का लैपर्ड टुकड़ों में बिखर गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

जेलेंस्की बोले-टैंक टूटा है, हमारा हौसला नहीं

इस हमले के बाद कीव में जेलेंस्की ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक टैंक है, जो ध्वस्त हो गया है, मगर इससे हमारा हौसला नहीं टूटा। इस दौरान जर्मनी ने और टैंक भेजे, लेकिन रूसी ड्रोन हर 'गेम-चेंजर' को राख करते जा रहे थे। डोनबास की धरती पर जहां सैकड़ों लैपर्ड पहले ही नष्ट हो चुके थे। जेलेंस्की ने कहा-लगभग हर रात, रूस हमारे लोगों पर विभिन्न प्रकार के हथियारों से हमला करता है। कल शाम से अब तक हमारे कई क्षेत्रों पर हमले हुए हैं। द्निप्रो, ज़ापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहिव और ओडेसा क्षेत्रों पर हमले किए गए। दुर्भाग्यवश, इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। मैं उन सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इन हमलों में अपने प्रियजनों को खोया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश