Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए किया बेबी का वेलकम

प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए किया बेबी का वेलकम

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 22, 2022 08:31 am IST, Updated : Jan 22, 2022 08:43 am IST

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने हाल ही में एक बेबी का अपने घर वेलकम किया है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सरोगेसी के जरिए किया बेबी का वेलकम

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हमेशा एक बच्चे की इच्छा थी।
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में शादी की।
  • प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। शनिवार को इस कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस और चाहने वालों के साथ खुशखबरी साझा की। प्रियंका और निक ने पोस्ट किया, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास वक्त के दौरान अपनी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।" हालांकि, दंपति ने अभी तक बच्चे की जेंडर का खुलासा नहीं किया है।

कपल के मम्मी-पापा बनने की खबर की घोषणा के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने कमेंट सेक्शन में कहा, "बधाई।" वहीं निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा, "यह बहुत खास है...बहुत-बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।"

प्रियंका और निक ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी की। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। यह प्रोजेक्ट रूसो ब्रदर्स की अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज़ सिटाडेल की मचअवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। वह 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement