1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: नोएडा में गर्लफ्रेंड ने पीट-पीटकर बॉयफ्रेंड को मार डाला, जबरदस्ती खिलाई सल्फास

Crime News: नोएडा में गर्लफ्रेंड ने पीट-पीटकर बॉयफ्रेंड को मार डाला, जबरदस्ती खिलाई सल्फास

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 25, 2022 08:57 am IST,  Updated : May 25, 2022 08:57 am IST

पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादरी क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी गौरव का चींती गांव की रहने वाली रिंकी नाम की लड़की से अफेयर था। 

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

Highlights

  • नोएडा में गर्लफ्रेंड ने पीट-पीटकर बॉयफ्रेंड को मार डाला
  • भाइयों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की पिटाई की
  • गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जबरदस्ती सल्फास की गोलियां खिलाईं

Crime News: यूपी के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रेंड पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपने घर बुलाया, फिर भाइयों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इसके अलावा इस गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जबरदस्ती सल्फास की गोलियां भी खिलाईं। 

मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादरी क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी गौरव का चींती गांव की रहने वाली रिंकी नाम की लड़की से अफेयर था। 

घटना के बाद से आरोपी फरार

रिंकी ने फोन करके गौरव को अपने गांव के पास बुलाया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तभी युवती ने अपने भाई कुणाल, साहिल आदि को मौके पर बुला लिया। पांडे ने बताया कि युवती के भाइयों ने गौरव की पहले तो कथित तौर पर पिटाई की और उसके बाद जबरन सल्फास की गोलियां खिला दीं। गौरव की मौत के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।