1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD की बैठक से पहले हो गया बड़ा खेला, AAP पार्षद पवन सहरावत ने थाम लिया BJP का हाथ

Delhi MCD की बैठक से पहले हो गया बड़ा खेला, AAP पार्षद पवन सहरावत ने थाम लिया BJP का हाथ

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 24, 2023 09:33 am IST,  Updated : Feb 24, 2023 10:05 am IST

Delhi MCD: एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। आप के बवाना पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सहरावत ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है।

aap councilor joins bjp- India TV Hindi
AAP पार्षद BJP में शामिल Image Source : ANI

दिल्ली: Delhi MCD Election दिल्ली एमसीडी में स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का लगा है। आप के बवाना पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके पहले दिल्ली एमसीडी में जमकर हंगामा और मारपीट हुई थी जिसके बाद स्थाई समिति का चुनाव नहीं हो सका था। इस चुनाव के लिए आज सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होने वाली थी और इससे पहले ही पवन सहरावत ने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले आप पार्षद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से मैंने पार्टी  छोड़ी है।

पवन सहरावत ने लगाया आप पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए पार्षद पवन सहरावत ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी में सदन में हंगामा करने को दबाव बनाया जाता रहा हैI  मेयर  डिप्टी और मेयर  चुनाव के बाद उनके इशारे पर पार्षदों को हंगामा करने को कहा गया था, जिसकी वजह से मैंने पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है I उन्होंने कहा कि कल सदन में  हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है I

सुबह 10 बजे बुलाई गई है एमीसीडी की बैठक

दिल्ली नगर निगम (MCD) हाउस की बैठक शुक्रवार को सुबह 10 बजे बुलाई गई है ताकि नागरिक निकाय के छह स्थायी समिति सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा सके। इससे पहले 23 घंटे की कार्यवाही के बावजूद गुरुवार को सदन में गतिरोध जारी रहने के बाद मेयर शैली ओबेरॉय ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी। नगरपालिका सचिव भगवान सिंह ने कहा कि "चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता को बुरी तरह से चोट पहुंचाई गई है" और "चुनाव प्रक्रिया अब नए सिरे से शुरू होनी चाहिए।"

बुधवार की शाम से एमसीडी में हंगामा शुरू होने से पहले 250 सदस्यीय सदन में पार्षदों को पचपन मतपत्र वितरित किए गए। हंगामा गुरुवार तक जारी रहा और सचिव भगवान सिंह ने मेयर शैली ओबेरॉय को चुनाव फिर से शुरू करने की सिफारिश कराने के लिए कहा। सिंह ने कहा कि 55 मतपत्र जारी किए गए थे, लेकिन नगरपालिका सचिवालय इस बात से अनभिज्ञ थी कि कितने पार्षदों ने हाथापाई के बीच मतदान किया था। उन्होंने कहा कि मतपेटी को हटाया जाना था और जो सदस्य तब तक मतदान नहीं कर सके, उन्होंने अपने मतपत्रों को जेब में डाल लिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।