1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. एमफिल की डिग्री अमान्य, 2023-24 सेशन को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी उठाएं तत्काल कदम: यूजीसी

एमफिल की डिग्री अमान्य, 2023-24 सेशन को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी उठाएं तत्काल कदम: यूजीसी

 Published : Dec 27, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 04:28 pm IST

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा कि एमफिल की डिग्री को मान्यता नहीं। यूजीसी ने कहा कि 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए यूनिवर्सिटी तत्काल कदम उठाएं।

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा कि एमफिल की डिग्री को मान्यता नहीं।- India TV Hindi
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा कि एमफिल की डिग्री को मान्यता नहीं। Image Source : FILE

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा कि एमफिल की डिग्री को मान्यता नहीं। यूजीसी ने कहा कि 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए यूनिवर्सिटी तत्काल कदम उठाएं। यूजीसी सचिव सचिव मनीष जोशी ने छात्रों को आगाह किया गया कि वे विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश न लें। 

एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है: जोशी 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने यूनिवर्सिटीज को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया कि यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है। यूजीसी ने विद्यार्थियों को भी ऐसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन के खिलाफ चेताया। आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा, "यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफ़ी) के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में सभी के ध्यान में लाया जा रहा है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।" 

विश्वविद्यालय एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक दें: आयोग

सचिव मनीष जोशी ने कहा, "यूजीसी (पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम अर्हता एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 का नियम नंबर 14 स्पष्ट रूप से कहता है कि उच्च शिक्षण संस्थान एमफिल प्रोग्राम की कोई पेशकश नहीं करेंगे।" आयोग ने विश्वविद्यालयों को सेशन 2023-24 के लिए किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक देने को कहा है। मनीष जोशी ने कहा,"स्टूडेंट्स को किसी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने की सलाह दी जाती है।"

ये भी पढ़ें- छात्र इधर ध्यान दें! CUET PG 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, जानें क्या-क्या हुआ चेंज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।