1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सावरकुंडला सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, AAP बिगाड़ सकती है चुनावी समीकरण

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सावरकुंडला सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, AAP बिगाड़ सकती है चुनावी समीकरण

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 23, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 11:21 pm IST

Savarkundla Assembly Election 2022: इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा को उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला रहता है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी इस पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

सावरकुंडला में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर- India TV Hindi
सावरकुंडला में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर Image Source : PTI

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरण में मतदान होगा। यहां पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को। वहीं 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीख नजदीक आती देख, सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज हम सावरकुंडला विधानसभा सीट के बारे में बात करने वाले हैं। ये सीट अमरेली जिले और संसदीय क्षेत्र में पड़ती है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रस के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होती है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2017 में हुए चुनाव की बात करें, तो इस सीट पर भाजपा के कमलेश रसीकभाई कानाणी को मात देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप दुधात ने जीत दर्ज की थी।

वहीं सीट पर साल 2012 में भाजपा का कब्जा हुआ था। ऐसे में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आगामी चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपने सिटिंग विधायक प्रताप दुधात पर भरोसा जताया है। वहीं भाजपा ने महेश कसवाला और आम आमी पार्टी ने भरत नकरानी को टिकट दिया है। साल 2017 में हुए चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रताप दुधात को 66,366 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के कमलेश रसीकभाई कानाणी दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 57,835 वोट हासिल हुए थे। वहीं साल 2012 में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। तब भाजपा के वशारामभाई वघसिया को 37,246 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के प्रताप दुधात को 34,862 वोट मिले थे।   

मतदाताओं की संख्या की बात करें, तो सावरकुंडला सीट पर 2.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें 122346 पुरुष और 131915 मह‍िलाएं हैं। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 7 है। वहीं गुजरात में मतदाताओं की संख्या 4,90,89,765 है। इनमें 2,53,36,610 पुरुष, 2,37,51,738 मह‍िलाएं और 1417 ट्रांसजेंडर हैं। इस बार सर्विस वोटरों की संख्या 27943 है। वहीं कुल मतदाता 4,91,17,308 हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024