नई दिल्लीः वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की जोड़ी बाक्स आफिस पर धमाल मचा रही है और पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 46.35 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने इसी के साथ अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक और कंगना रनाउत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को भी पछाड़ दिया।
फिल्म समीक्षक और ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, "#ABCD 2 तीसरे दिन भी लगातार उचाईयों को छू रही है। शुक्रवार 14.30 करोड़, शनिवार 14.54 करोड़, रविवार 17.51 करोड़। कुल कमाई 46.35 करोड़। शानदार!"
"ABCD2 वीकेंड में कमाई करने वाली साल 2015 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहली भारतीय फिल्म जिसने 45 करोड़ का आकड़ा पार किया है।"
ये भी पढ़ें- ABCD 2 बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, दो दिन में कमाए 28 करोड़ रूपए
अगर पिछली फिल्मों पर ध्यान दे तो अपने पहले वीकेंड में गब्बर इज बैक ने 39.41 करोड़, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने 38.15 करोड़ और दिल धड़कने दो 37.05 करोड़ की कमाई के साथ अब दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
रेमो डीसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ये लग रहा है कि ये फिल्म अपने पहले हफ्ते में 80 करोड़ रुपये कमा लेगी। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म न रिलीज होने की वजह ABCD 2 को फायदा पहुंच सकता है।
इस शुक्रवार मिस टनकपुर हाजिर हो, बेजुबान इश्क जैसी मध्यम बजट की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं जो शायद दर्शकों को भारी तादाद में अपनी तरफ खींचने में कामयाब न हो।