1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों दिशा ने कभी सुपरस्टार बनने का लक्ष्य नहीं रखा

आखिर क्यों दिशा ने कभी सुपरस्टार बनने का लक्ष्य नहीं रखा

 Published : Dec 29, 2016 07:20 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 07:20 pm IST

दिशा पटानी इन दिनों अपनी आगामी भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिशा ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘एमएसधोनी: द अन्टोल्ट स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। दिशा का कहना है कि...

disha- India TV Hindi
disha

नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों अपनी आगामी भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिशा ने इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘एमएसधोनी: द अन्टोल्ट स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। दिशा का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेहतर बनने के बारे में नहीं सोचती और न ही उनका लक्ष्य सुपरस्टार बनना है। असफलता से डरने के सवाल पर दिशा ने कहा, "मुझे लगता है बॉलीवुड में मेरे आने से जुड़ी जो सबसे निराली बात है वह यह है कि मैंने कभी सुपरस्टार बनने का लक्ष्य नहीं रखा। मेरा सबसे बेहतर बनने में कोई विश्वास नहीं है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मुझे काम से प्यार है, कैमरे से प्यार है और अभिनय करना पसंद है। मैं अभिनय में कई चीजें करना चाहती हूं। एक फिल्म को करने में सिर्फ अभिनय ही नहीं करना होता, इसमें डांस और बहुत सारी चीजें होती हैं।" उन्होंने कहा कि वह सेट पर केवल शूटिंग पर ध्यान देती हैं, सफलता और असफलता के बारे में नहीं सोचती।

अभिनेत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि कोई भी हमेशा टॉप पर या सबसे बेहतर नहीं हो सकता। मैं अभी इस बारे में नहीं सोचती। मैंने अभी एक ही फिल्म की है।" दिशा का कहना है कि वह केवल अच्छी फिल्में करने के बारे में सोचती हैं और ऐसी फिल्में करना चाहती हैं, जिसे लोग याद रखें।

दिशा की आने वाली फिल्म 'कुंग फू योगा' में दिग्गज अभिनेता जैकी चैन भी हैं। यह फिल्म अगले साल 28 जनवरी को रिलीज होगी। दिशा इस फिल्म में पुरातत्वविद् के किरदार में हैं।

चीन और भारत के गठजोड़ में बन रही यह फिल्म, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच किए गए तीन फिल्मों के समझौते का हिस्सा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन