1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा से निजात पाना है, तो दिन में सोए 6 घंटें

मोटापा से निजात पाना है, तो दिन में सोए 6 घंटें

 Written By: IANS
 Published : Nov 05, 2015 08:41 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 08:44 pm IST

न्यूयॉर्क: दिन में कम से कम छह घंटे खड़े रहने से मोटापा होने की संभावना 32 फीसदी घट सकती है। जर्नल मायो क्लीनिक में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है। अमेरिकन कैंसर

मोटापा से निजात पाना...- India TV Hindi
मोटापा से निजात पाना है, तो दिन में सोए 6 घंटें: अध्ययन

न्यूयॉर्क: दिन में कम से कम छह घंटे खड़े रहने से मोटापा होने की संभावना 32 फीसदी घट सकती है। जर्नल मायो क्लीनिक में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है। अमेरिकन कैंसर सासायटी के केरेम शुवल की अगुवाई में एक शोध टीम ने 2010 से 2015 के बीच 7,000 से अधिक वयस्कों पर मोटापे और चयापचय के खतरे और खड़े रहने की आदत के बीच संबंध का अध्ययन किया। मोटापा सेहत के लिए समस्या उत्पन्न कर देता है।

ये भी पढ़े- रोज मूंगफली खाने से कम हो सकता है कैंसर से मरने का खतरा

शोध के मुताबिक, पुरुषों में दिन के एक चौथाई समय यानी छह घंटे खड़े रहने का संबंध मोटापा होने की संभावना में 32 प्रतिशत कमी के रूप में देखा गया।


आधे समय खड़े रहने से मोटापे होने की संभावना में 59 प्रतिशत की कमी पायी गई। लेकिन तीन चौथाई से ज्यादा समय खड़े रहने का मोटापे के खतरे में अधिक कमी से कोई संबंध नहीं पाया गया।

महिलाओं में दिन के चौथाई, आधे या तीन-चौथाई समय तक खड़े रहने का संबंध पेट के मोटापे की संभावना में क्रमश: 35 , 47 और 57 प्रतिशत कमी के रूप में देखा गया।

मोटापे और खड़े रहने के समय के बीच संबंध का आकलन तीन तरीकों- बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), शरीर में वसा के प्रतिशत और कमर के घेर के आधार पर किया गया।

ये भी पढ़े-  सर्दियों के दिनों में ऐसे रखें अपने दिल को सुरक्षित

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल