नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ इस शुक्रवार 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सचिन पर फिल्म बनी है तो इंडियन क्रिकेट टीम तो बेहद उत्साहित होगी, इसमें कोई शक नहीं। शायद यही वजह है कि सचिन पर बनी इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग इंडियन क्रिकेट टीम के लिए रखी गई है।
सारे क्रिकेटर्स एकसाथ ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ देखने सिनेमाहॉल पहुंचेंगे, तो थियेटर स्टेडियम में बदल जाएगा। हर तरफ सिर्फ सचिन... सचिन... ही सुनाई देने वाला है।
आज दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के वर्सोवा के पीवीआर आइकन में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई है।
शाम 7 बजे पीवीआर आइकन में ही सचिन और फिल्म के प्रोड्यूसर रवि भगचंदका और उनके परिवार वालों के लिए प्रीमियर रखा गया है।
फिल्म में सचिन तेंडुलकर से जुड़े कुछ अनछुए और अनजान पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर मास्टर ब्लास्टर भी काफी उत्साहित हैं।
सचिन के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सचिन के सभी चाहने वाले बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
- इस शुक्रवार रिलीज हो रही है 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स', पढ़िए फिल्म में क्या है खास
- अज़ान विवाद में सिर मुंडवाने वाले सोनू निगम ने अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में छोड़ा ट्विटर
- Shocking: इस बॉलीवुड सिंगर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल
- मुश्किल में कटप्पा, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट