1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नच बलिए 7' के फिनाले में पधारेंगे सलमान'

'नच बलिए 7' के फिनाले में पधारेंगे सलमान'

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 01:41 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 01:44 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के फिनाले में इसके प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आ सकते हैं। शो के निर्माताओं की फिलहाल इस बारे में सलमान से बातचीत चल रही

'नच बलिए 7' के फिनाले में...- India TV Hindi
'नच बलिए 7' के फिनाले में पधारेंगे सलमान?

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के फिनाले में इसके प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आ सकते हैं। शो के निर्माताओं की फिलहाल इस बारे में सलमान से बातचीत चल रही है।

एक सूत्र ने कहा, "भाई (सलमान) और प्रीति जिंटा (शो की निर्णायक) साथ मिलकर शो में एक जादू चलाएंगे। उम्मीद है कि वह शो में आएं।"

'नच बलिए 7' का फिनाले रविवार को होने जा रहा है। फिनाले में चार जोड़ियां-करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल, रश्मि देसाई-नंदिश संधू, अमृता खानविलकर-हिमांशु मल्होत्रा और मयूरेश-अजीशा शाह के बीच खिताबी टक्कर होगी।

प्रीति जिंटा के अलावा मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी शो के निर्णायक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन