1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए शाहरुख-काजोल का ‘दिलवाले’ में जादू भरा पोज

देखिए शाहरुख-काजोल का ‘दिलवाले’ में जादू भरा पोज

 Published : Oct 08, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 04:50 pm IST

मुंबई: कुछ लोगों को अचंबा हो रहा होगा ये देखकर की शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'दिलवाले' का अभी तक कोई टीजर आउट नहीं हुआ है वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के

देखिए शाहरुख-काजोल का...- India TV Hindi
देखिए शाहरुख-काजोल का ‘दिलवाले’ में जादू भरा पोज

मुंबई: कुछ लोगों को अचंबा हो रहा होगा ये देखकर की शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'दिलवाले' का अभी तक कोई टीजर आउट नहीं हुआ है वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के ट्रेलर को लॉन्च हुए दो महीने बीत चुके हैं। खैर दिलवाले का ट्रेलर जब आएगा तब आएगा, फिलहाल शाहरुख एंड टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही फिल्म के सेट्स से कुछ तस्वीरों को लीक कर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने की और अभी-अभी किंग खान ने उसी उत्सुकता में इजाफा किया है।

उनहोंने सोशल मीडिया पर अपनी और को-स्टार काजोल की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें ये दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक और व्हाइट तस्वीर को शाहरुख ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखते है, “फिल्म तो जो कमाल बनाएगा रोहित. अभी उसने जो फोटो ली है वो देख लो।”

ये भी पढ़ें- शाहरुख का दीपिका को ऑफर, "कह दो डर गईं हूं तो बदल दूंगा फिल्म की रिलीज डेट"

SRk

इससे पहले 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख को देर रात की शूटिंग के बाद भी काजोल बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने ट्विटर पर काजोल के साथ-साथ अपनी व्यस्त जिंदगी और फिल्म के अन्य कलाकारों- वरुण धवन और कीर्ति सेनन के बारे में भी बताया।

शाहरुख ने लिखा, "देर रात की शूटिंग। सभी थक गए, लेकिन बहुत मजा आया। सभी साथी कलाकार खुश थे। सबके साथ खूब हंसी-ठिठोली की। काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वरुण स्मार्ट दिख रहे थे और कीर्ति प्यारी दिख रही थीं। मैं वैसा ही दिख रहा था, जैसा मैं हूं।"

SRK

रोहित शेट्टी साल 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' के बाद शाहरुख खान और काजोल को साथ लाने में कामयाब रहे। रोहित निर्देशित यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन