1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हितेन तेजवानी, जैन इमाम साथ कई टेलीविजन कलाकारों का म्यूजिक वीडियो कोरोना सेनानियों को समर्पित

हितेन तेजवानी, जैन इमाम साथ कई टेलीविजन कलाकारों का म्यूजिक वीडियो कोरोना सेनानियों को समर्पित

 Published : May 05, 2020 06:32 am IST,  Updated : May 05, 2020 06:35 am IST

शमा सिकंदर हितेन तेजवानी सहित कई टेलिविजन सेलिब्रिटीज ने एक म्यूजिक वीडियो बनाया है। यह वीडियो उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को डेडिकेट किया है।

ek ummind song- India TV Hindi
एक उम्मीद गाना Image Source : INSTAGRAM

हितेन तेजवानी, जैन इमाम, शक्ति अरोड़ा, नमित खन्ना, सारा खान, शमा सिकंदर और विशाल सिंह जैसे टेलीविजन कलाकार कोविड-19 संघर्ष में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करने वाले डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस और सरकारी अधिकारियों जैसे प्रथम उत्तरदाताओं को समर्पित एक म्यूजिक वीडियो में शामिल हुए हैं।

इस गीत का शीर्षक 'एक उम्मीद' है, जिसे ह्रदय गट्टानी, शिवांगी भयाना और आशा सिंह जैसे गायकों ने गाया है। इसे चंदन सक्सेना ने कम्पोज किया है और अभिप्शा देब ने इसे लिखा है।

अभिनेता-निर्देशक असलम खान इस परियोजना की देख रेख में रहे हैं। उन्होंने कहा, "जबकि हम बाकी लोग घर पर बैठे हैं, ये कोरोना योद्धा हमें सुरक्षित रखने के लिए जोखिम उठा रहे हैं। काम करने वाले सभी को धन्यवाद। वे दुनिया को बचाने के लिए आगे आकर वायरस से लड़ रहे हैं।"

खान की कंपनी सी सॉ एंटरटेनमेंट द्वारा परिकल्पित 'एक उम्मीद' को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन