1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वारंटीन में हैं एक्टर

शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वारंटीन में हैं एक्टर

 Published : Oct 02, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 10:52 pm IST

अभिनेता में हल्के लक्षण हैं और वो चिकित्सक की देखरेख में होम क्वारंटीन हैं।

Sharad Malhotra- India TV Hindi
शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/SHARAD MALHOTRA

मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया कोविड निगेटिव हैं। अभिनेता में हल्के लक्षण हैं और वो चिकित्सक की देखरेख में होम क्वारंटीन हैं। 

इंडिया टीवी से बात करते हुए शरद मल्होत्रा ने कहा- "लोग कहते हैं कि अगर आप पॉजिटिव रहेंगे तो अच्छी चीजें और लोग आपकी तरफ खिंचे आते हैं। इस लाइन को बहतु गंभीरता से ले लिया। दुर्भाग्य से मैं COVID -19 पॉजिटिव पाया गया हं हालांकि मुझे माइल्ड सिमटम्स हैं। शुक्र है कि मेरी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहा हूं, और मैं सख्त चिकित्सा देखरेख में होम क्वारंटीन में हूं, इसलिए कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें और मैं जल्द और मजबूत होने का वादा करता हूं।"

सुहाना खान ने रंग की वजह से उन्हें ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

शरद को बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग है और वर्तमान में वो एकता कपूर के सुपरनैचुरल थ्रिलर "नागिन 5" में वीर के रूप में नजर आ रहे हैं।

हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

रिपोर्ट- चारुल मलिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन