1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मेरे डैड की दुल्हन' एक्टर वरुण बडोला की कोविड-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, वाइफ राजेश्वरी सचदेव हैं संक्रमित

'मेरे डैड की दुल्हन' एक्टर वरुण बडोला की कोविड-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, वाइफ राजेश्वरी सचदेव हैं संक्रमित

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 11:22 pm IST

राजेश्वरी सचदेव को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पति अभिनेता वरुण बडोला ने कोरोना टेस्ट करवाया।

Varun Badola tests COVID-19 negative - India TV Hindi
एक्टर वरुण बडोला की कोविड-19 रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : INSTAGRAM: @BADOLAVARUN

मुंबई: अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव को गुरुवार को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पति अभिनेता वरुण बडोला ने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वह निगेटिव पाए गए हैं। 

वरुण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी पत्नी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें मैं निगेटिव पाया गया हूं। मेरे अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

उन्होंने राजेश्वरी के स्वास्थ्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी राजेश्वरी ठीक हो रही हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने का इंतजार है।"

अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सभी को हैलो! हो गया जी हमको भी.मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझमें कुछ लक्षण दिखाई दिए हैं, जिसके बाद से मैंने घर पर खुद को आइसोलेट व क्वारंटाइन कर दिया। मैं डॉक्टर की निगरानी में हूं और अब सबकुछ कंट्रोल में लग रहा है।"

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से अपील करती हूं कि वे अपनी जांच कराए और सुरक्षित रहें। अब से सब दुआ करें कि जल्दी से ठीक हो जाऊं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित और कोविड से मुक्त रहें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन