Published : Jul 19, 2025 05:33 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 05:39 pm IST
1/8Image Source : reporter input
बागपत से हरियाणा के खरखौदा का रहने वाला कावड़िया अंकित इस बार कांवड़ यात्रा में कुछ अलग और खास लेकर आया है। पहली बार कांवड़ लेकर आए अंकित ने भोलेनाथ की भक्ति में ऐसा रंग जमाया है कि हर पड़ाव पर लोग उसे देख रुक जाते हैं। वजह है उसकी "गोल्डन बाइक" और उस पर विराजमान "गोल्डन भोले बाबा"।
2/8Image Source : reporter input
सोने के काम से जुड़े अंकित को यह आइडिया आया कि क्यों न सोने जैसे चमचमाते अंदाज़ में बाबा भोले की सेवा की जाए। बस फिर क्या था, अपनी खास बाइक को गोल्डन रंग में सजाया और उस पर सोने जैसी चमकती शिव प्रतिमा को विराजमान कर हरिद्वार से जल लेकर निकले अपने गांव की ओर। कभी वह भोले बाबा की प्रतिमा को बाइक पर बैठा देता है, तो कभी श्रद्धा से अपने सिर पर उठाकर चलता है।
3/8Image Source : reporter input
बागपत के बड़ौत-बढ़ाना मार्ग पर एक शिविर के बाहर अंकित ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, “मैं सोने का काम करता हूं, इसलिए सोचा कि सेवा भी कुछ अलग और खास होनी चाहिए। गोल्डन बाइक और गोल्डन बाबा लेकर आया हूं, ताकि बाबा को भी लगे कि भक्तों में भी दम है।”
4/8Image Source : reporter input
रास्ते में जगह-जगह शिविरों पर शिवभक्तों का स्वागत देखते ही बनता है। कहीं फूलों की मालाएं पहनाकर उसका स्वागत किया जा रहा है, तो कहीं उसके पैरों पर फूल बिछाकर आशीर्वाद लिया जा रहा है। “भोले बाबा की जय! गोल्डन बाबा की जय!” के नारों से पूरा रास्ता गूंज उठा है।
5/8Image Source : reporter input
इस बार के कांवड़ शिविर भी कुछ हटकर नजर आ रहे हैं। खाने-पीने और ठंडे पानी की व्यवस्था तो है ही, साथ ही 'हुक्का' भी कुछ जगहों पर आकर्षण बना हुआ है।
6/8Image Source : reporter input
पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से नशे से दूर रहने की अपील कर रही है। लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज़ में कुछ कावड़िए थकान मिटाने के लिए हुक्का का सहारा भी लेते नजर आ रहे हैं।
7/8Image Source : reporter input
रास्ते में कई झांकियां भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें आदिशिव की झलक देखने लायक है।
8/8Image Source : reporter input
कांवड़ियों को रुकने के लिए कई जगहों पर प्वाइंट बनाए गए हैं। भक्ति के बीच हुक्का ब्रेक और हुक्का शिविर का आकर्षण देखा जा रहा है।