1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गाजर की पत्तियां, फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गाजर की पत्तियां, फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 23, 2022 01:41 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 01:41 pm IST

क्या आप जानते हैं कि गाजर की पत्तियां सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? जी हां, ये स्वास्थ्य के लिए बहुत काम की होती हैं।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गाजर की पत्तियां- India TV Hindi
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गाजर की पत्तियां Image Source : FREEPIK

Highlights

  • ये सप्लीमेंट्स के रूप में भी काम करती है।
  • इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

यह हम सभी जानते हैं कि गाजर सेहत के लिए अच्छी होती है। इसलिए कई लोग इसे अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर की पत्तियां सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? जी हां, ये स्वास्थ्य के लिए बहुत काम की होती हैं। अगर आप इनकी पत्तियों को फेंक देते हैं तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं।

Related Stories

दरअसल, गाजर की पत्तियों में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सामान्य रूप से आपको नहीं मिलते हैं। ये सप्लीमेंट्स के रूप में भी काम करती है। आप गाजर की पत्तियों को जूस, सब्जी,सलाद, चटनी या सूप के रूप में खा सकते हैं। हालांकि गाजर की पत्तियों का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन ये बहुत फायदेमंद होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है गाजर की पत्तियां।

ब्लड प्रेशर अचानक से Low हो जाए तो इन उपायों को आजमाइए, जल्द करेंगे असर

इम्यूनिटी 

इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए गाजर की पत्तियां बहुत काम की हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी इम्यूनिटी को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों बचे रह सकते हैं। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिये आप गाजर की पत्तियों का पेस्ट या जूस के तौर पर सेवन कर सकते हैं।

वजन कंट्रोल करने में कारगर 

गाजर की पत्तियों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से ये मेटाबोलिज्म को दुरुस्त बनाये रखता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाला फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन-तंत्र को भी ठीक रखता है। इसलिए गाजर की पत्तियों को फेंकने की बजाए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

बार बार आ रही है उबासी तो नजरअंदाज मत कीजिए, हो सकती है ये बीमारी

किडनी, लिवर और हार्ट के लिए फायदेमंद

गाजर की पत्तियां किडनी, लिवर और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दरअसल, गाजर की पत्तियां ब्लड प्यूरिफायर की तरह काम करती हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो खून की अच्छी सफाई होती है, जिससे किडनी पर भार नहीं पड़ता और किडनियां स्वस्थ रहती हैं। साफ खून के कारण बॉडी फंक्शन ठीक रहते हैं, तो लिवर भी अपना काम अच्छी तरह करता है। साथ ही इसके सेवन से आपका हार्ट स्वस्थ रहता है। 

मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर

गाजर की पत्तियां मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन K, विटामिन C और विटामिन A भी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है और आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।