1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में इन लोगों को गर्म पानी से नहाने की नहीं करनी चाहिए भूल वरना ट्रिगर हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

सर्दियों में इन लोगों को गर्म पानी से नहाने की नहीं करनी चाहिए भूल वरना ट्रिगर हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 19, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 06:30 am IST

गर्म पानी से नहाना ब्लज सर्कुलेशन और हड्डियों की सहेत के लिए लाभकारी लेकिन इसके कई नुकसान भी हो सकत हैं। जानते हैं किन लोगों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए

Hot water bathing side effects: - India TV Hindi
Hot water bathing side effects: Image Source : SOCIAL

सर्दियों में अक्सर लोगों को नहाने का मन नहीं करता। ऐसे में ज्यादातर लोग सुबह गर्म पानी से नहाते हैं और बेहतर महसूस करते हैं। पर हम आपको बता दें कि गर्म पानी से नहाना ब्लज सर्कुलेशन और हड्डियों की सहेत के लिए तो ठीक है लेकिन इसके कई नुकसान भी हो सकत हैं। ये स्किन के अंदर जाकर नमी को छीन सकता है और स्किन पैचेस को ड्राई बना सकता है। इसकी वजह से स्किन में खुजली हो सकती है या ड्राई-ड्राई सी हो सकती है। इसके अलावा भी सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के कई नुकसान हो सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गर्म पानी से इन लोगों को नहीं नहाना चाहिए: 

  • एक्जिमा से परेशान: ज्यादा तापमान से त्वचा का सूखना आसान हो जाता है और एक्जिमा जैसी स्थिति खराब हो जाती है। गर्म पानी से नहाने से आपको खुजली हो सकती है। दरअसल, गर्मी मस्तूल कोशिकाओं जिनमें हिस्टामाइन होता इसे ट्रिगर करता है और त्वचा में अपनी सामग्री छोड़ने और खुजली पैदा करने का कारण बन सकती है। इससे एक्जिमा के पैचेस और उभरने लगते हैं और ये खुजली समस्या का भी कारण बनने लगता है। 

  • सोरायसिस की समस्या से परेशान: ज्यादा गर्म पानी से सोरायसिस की समस्या ट्रिगर हो सकती है। गर्म पानी त्वचा को शुष्क कर जलन पैदा करता है। यह त्वचा की सबसे बाहरी परत पर मौजूद केराटिन कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण, यह त्वचा को शुष्क बना देता है, जिससे उसमें नमी बरकरार नहीं रह पाती है और सोरायसिस के लक्षण होने लगते हैं। 

  • हाई बीपी की समस्या: गर्म पानी से नहाने से निकलने वाली गर्मी से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। इस प्रकार हृदय रोगों और हाई बीपी से पीड़ित लोगों के लिए समस्याग्रस्त हो सकता है। इसलिए इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए ज़्यादा गर्म पानी की बजाय एकदम हल्के गुनगुना पानी का इस्तेमाल कर लें और फिर इस पानी से नहाएं। ताकि, कोई नुकसान न हो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।