1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद असरदार है नीम, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद असरदार है नीम, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 13, 2022 10:05 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 10:05 am IST

नीम की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं जोकि ब्लड शुगर को कंट्रोल मददगार होते हैं।

Neem For Diabetes- India TV Hindi
Neem For Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • नीम की पत्तियों में ग्लाइकोसाइड्स और एंटी-वायरल गुण पाया जाता है।
  • यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं।

डायबिटीज के रोगियों को बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बड़ी चुनौती होती है। खासकर, इन्हें अपने खानपान का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। खान-पान में बरती गई लापरवाही शुगर लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में नीम को शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं जोकि ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में नीम को किस तरह शामिल कर सकते हैं। 

Related Stories

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ तनाव दूर करने में बेहद कारगर है दही, डाइट में जरूर करें शामिल 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है नीम 

नीम की पत्तियों में ग्लाइकोसाइड्स और एंटी-वायरल गुण भी भरपूर मात्रा में होती है, जोकि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। साथ ही यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को भी मैनेज करती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें नीम का सेवन

  • डायबिटीज के मरीज इस तरह करें नीम का सेवन
  • डायबिटीज के रोगियों को रोजाना सुबह खाली पेट 6 से 7 नीम की पत्तियां खानी चाहिए। ऐसा करने से शुगर लेवल कम होता है। 
  • इसके अलावा नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसे पिएं। इसके लिए आधे लीटर पानी में 15 से 20 नीम की पत्तियां डाल दें। अब इस पानी को 5 मिनट तक उबालें। अब इस पानी का सेवन करें। आप इस पानी को दिन में दो बार सेवन कर सकते हें। 
  • आप इसका एक हेल्दी काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए मेथीदाना पाउडर, जामुन के बीच का पाउडर, नीम पाउडर और करेला का पाउडर को मिलाकर काढ़ा बना लें। अब इसका सेवन करें। ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

वेट लॉस के लिए बेहद कारगर है पीली सरसों के बीज, इस तरह करें सेवन 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।