शीत लहर-कोहरे का दौर चल रहा है और तापमान में गिरावट का असर हमारे-आपके डेली रुटीन पर पड़ने लगा है। फिजिकल एक्टिविटी में कमी आ गई है। एटमॉस्फेरिक प्रेशर और लो टेंपरेचर की वजह से मांसपेशियों में दर्द-कमजोरी तेजी से बढ़ी है। जिनकी मसल्स पहले से वीक है उन्हें तो सांस लेने तक में दिक्कत होने लगी है नॉर्मल मूवमेंट भी उनके लिए मुश्किल हो रहा है। बोन्स और ज्वाइंट्स की परेशानी भी तो शुरु हो गई है।
ऊपर से वायरल-बैक्टीरियल इंफेक्शन, शुगर, बीपी, थायडाइड, लिवर, किडनी, सांस की बीमारी क्रॉनिग होने पर अलग से मांसपेशियों की दुश्मन बनी बैठी है। वैसे सर्दी में बेशक तमाम बीमारियां उभरती हैं लेकिन शरीर को मजबूत बनाने के लिए इससे मुफीद सीजन भी कोई और नहीं होता क्योंकि हैवी एक्सरसाइज मसल्स की ऐज को भी रिवर्स करती है तो चलिए आज योगगुरु से, बजरंगबली की तरह बलशाली बनने का योगिक फॉर्मूला जानते हैं
संपादक की पसंद