1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में वजन घटाने में असरदार है पालक का जूस, बस इस तरह बनाकर पीएं रोजाना

सर्दियों में वजन घटाने में असरदार है पालक का जूस, बस इस तरह बनाकर पीएं रोजाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2021 07:57 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 08:00 pm IST

जानें पालक किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद करेगी, साथ ही इसका सेवन किस तरह से किया जाए ताकि आपका वजन घट सके।

spinach juice- India TV Hindi
spinach juice Image Source : INSTAGRAM/JUNJLEJUICE46

सर्दियों में अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो जूस से अच्छा आपके लिए कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। इस मौसम में बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ये सब्जियां ना केवल सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि कुछ सब्जियों में ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो आपके वजन को घटाने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं सब्जियों में एक हरी पत्तेदार सब्जी पालक है। जानें पालक किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद करेगी, साथ ही इसका सेवन किस तरह से किया जाए ताकि आपका वजन घट सके। 

spinach
Image Source : INSTAGRAM/MIVE_HANDspinach

वजन घटाने में असरदार है पालक का जूस

पालक आंखों की रोशनी के अलावा शरीर में खून को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके साथ ही पालक में कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मिनरल्स का प्रचुर भंडार है। जो ना केवल शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है बल्कि वजन कम करने में भी मदद करता है। 

इस मौसम में वजन घटाने में असरदार है त्रिफला चाय, जानें बनाने का सही तरीका

ऐसे बनाएं पालक का वेट लॉस जूस

  • पालक
  • अदरक का टुकड़ा

जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले पालक के पत्तों को पानी से अच्छे से धो लें
  • इसके बाद अदरक का एक टुकड़ा लें और उसे भी पानी से धो लें
  • इन दोनों चीजों को जूसर में डालकर जूस निकालें
  • जब जूस निकल जाए तो उसे एक गिलास में करके रोजाना पीएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा

वजन घटाने के लिए ऐसे भी कर सकते हैं पालक का सेवन

सर्दियों में खाली पेट गुड़ के साथ पीएं गर्म पानी, डाइजेशन के अलावा नींद ना आने की समस्या भी करेगा दूर

  • पालक के जूस के अलावा आप पालक को रोजाना सलाद में भी खा सकते हैं। ऐसा करके भी आप वजन को कम सकते हैं। आप चाहे तो पालक के साथ खीरा, गाजर, हरे प्याज के पत्ते भी ले सकते हैं। 
  • पालक के जूस में थोड़ा सा गाजर का जूस भी मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप पालक के जूस में नींबू का रस मिलाकर भी पीएं तो इससे भी आपका वजन घटने लगेगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।