1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 26, 2026 07:15 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 07:15 am IST

रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीना आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य विज्ञान दोनों में एक बेहतरीन आदत मानी गई है। यह आपके शरीर को अंदर से साफ करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का एक नेचुरल तरीका है। यहां जान लें सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है?- India TV Hindi
रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतें आपके शरीर को बीमारियों का घर बना देती है। इसकी अपनी डेली रूटीन में अच्छी आदतों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। अच्छी आदतों में से एक है सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीना। सुबह खाली पेट बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप रोजाना सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट बासी मुंह गुनगुना पानी पीना सेहत को क्या क्या फायदे पहुंचाता है। 

1. पाचन तंत्र 

रात भर हमारे मुंह में कुछ अच्छे बैक्टीरिया और लार जमा होती है। जब आप बासी मुंह पानी पीते हैं, तो यह लार पेट में जाकर एसिड के स्तर को संतुलित करती है और पाचन तंत्र को सक्रिय करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

2. कब्ज से राहत
अगर आपको सुबह पेट साफ न होने की समस्या है, तो गुनगुना पानी रामबाण है। यह आंतों के संकुचन को बढ़ाता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और पुरानी कब्ज धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

3. वजन घटाने में सहायक
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और शरीर से एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। 

4. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है। चेहरे पर चमक आती है और मुहांसों की समस्या कम होती है। यह बालों की जड़ों के सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।

5. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन
गुनगुना पानी पीने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। यह मांसपेशियों के दर्द और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।