1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2016 11:31 am IST,  Updated : Dec 28, 2016 11:31 am IST

उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के बीच बुधवार को 52 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 10 के समय में फेरबदल किया गया है।

52 trains delayed due to heavy fog- India TV Hindi
52 trains delayed due to heavy fog Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के बीच बुधवार को 52 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 10 के समय में फेरबदल किया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है, जबकि सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 23 घंटे और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 20 घंटे की देरी से चल रही हैं।

अधिकारी ने साथ ही बताया कि 10 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुताबिक, कोहरे की वजह से बुधवार को उड़ानें मामूली रूप से प्रभावित हुई हैं जबकि किसी भी उड़ान को रोका नहीं गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत