श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) का एक वाहन खाई में गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम BRO का वाहन मजदूरों को गुरेज से बांदीपोरा ले जा रहा था उसी दौरान तरागबल में वह सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात चलाए गए बचाव अभियान के दौरान 5 शवों को घटनास्थल से निकाला गया। इसके अलावा दुर्घटना में घायल 5 अन्य लोगों को गंभीर हालत में श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 में से दो घायलों ने दम तोड़ दिया। अन्य 3 घायल व्यक्तियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक गाड़ी के ड्राइवर का अभी तक पता नहीं चल पाया है और वह लापता है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में से ज्यादातर झारखण्ड के रहनेवाले थे।