1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाऊद की कार जलाने की सज़ा, 'चक्रपाणि महाराज को चीरकर रख देंगे'....

दाऊद की कार जलाने की सज़ा, 'चक्रपाणि महाराज को चीरकर रख देंगे'....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 01:40 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 02:16 pm IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड छोटा शकील ने चक्रपाणि महाराज को मारने की सुपारी दी थी। एक लाख की ये सुपारी दिल्ली-एनसीआर के ही 4 कांट्रैक्ट किलर को दी गई थी

chakrapani maharaj- India TV Hindi
chakrapani maharaj

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड छोटा शकील ने चक्रपाणि महाराज को मारने की सुपारी दी थी। एक लाख की ये सुपारी दिल्ली-एनसीआर के ही 4 कांट्रैक्ट किलर को दी गई थी लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने छोटा शकील और उनके गुर्गों के बीच हुई बातचीत से छोटा शकील के प्लान चक्रपाणि पर पानी फेर दिया और चारों गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया।

चक्रपाणि महाराज का दुश्मन क्यों बना दाऊद ?

आपको बता दें कि चक्रपाणि महाराज ने दाऊद की नीलाम की गई कार खरीदी थी और बाद में इस कार को जला दिया था। माना जा रहा है कि इसी से दाऊद इब्राहिम नाराज हुआ और छोटा शकील ने चक्रपाणि को खत्म करने की सुपारी दी। गौर करने वाली बात ये भी है कि इन्हीं चारों को छोटा शकील ने अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन को मारने की भी सुपारी दी थी लेकिन अब चारों पुलिस की गिरफ्त में हैं और इस वक्त वो तिहाड़ की जेल में बंद हैं।

Also read:

chakrapani
chakrapani

गौरतलब है कि चक्रपाणि महाराज ने मुंबई में हुई नीलामी में दाऊद इब्राहिम की पुरानी कार खरीदी थी और गाज़ियाबाद लाकर कार में आग लगा दी थी। दाऊद की कार में आग पिछले साल दिसंबर में लगाई थी। फिलहाल चक्रपाणि महाराज के आश्रम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये खुलासा आखिर हुआ कैसे?

छोटा शकील ने चक्रपाणि महाराज के नाम की सुपारी दी थी। ये सुपारी जुनैद नाम के कांट्रैक्ट किलर को दी गई थी। छोटा शकील ने अपने गुर्गे को जो मैसेज किया था उसमें क्या लिखा हुआ था- ‘उसको वहीं पर मार जहां कार जलाया था..उसके साथ कोई डॉक्टर नहीं रहता।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत