1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पुलिसकर्मियों की मानवता की कई तस्वीर आई सामने, पुलिस ने 83 वर्षीय बुजुर्ग की ऐसे की मदद

VIDEO: पुलिसकर्मियों की मानवता की कई तस्वीर आई सामने, पुलिस ने 83 वर्षीय बुजुर्ग की ऐसे की मदद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:25 pm IST

भारत में कोरोना वायरस के कारण जहां पूरा देश लॉक डाउन है वहीं सड़कों पर हमारी हिफाजत के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों की मानवता को दिखाती कई तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला लखनऊ में सामने आया जब 83 वर्षीय बुजुर्ग जिन्हें लो-ब्लडप्रेशर की परेशानी हुई।

Coronavirus: Police helping people during lockdown- India TV Hindi
Coronavirus: Police helping people during lockdown

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कारण जहां पूरा देश लॉक डाउन है वहीं सड़कों पर हमारी हिफाजत के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों की मानवता को दिखाती कई तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला लखनऊ में सामने आया जब 83 वर्षीय बुजुर्ग जिन्हें लो-ब्लडप्रेशर की परेशानी हुई। इन बुजुर्ग के बच्चे अमेरिका में रहते है। ऐसे समय में अकेले पड़ जाने के कारण उन्होनें पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने उनके लो-ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए उन्हें मिठाई खिलाई। 

दूसरा मामला छत्तीसगढ़ का है जहां एक पुलिसकर्मी ने बिलासपुर के सिविल लाइन्स के एक आवासीय क्षेत्र में कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गाने गाए। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अबतक कुल 7 मामले सामने आए है। 

महाराष्ट्र में पुणे पुलिस भी दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन इलाके में कोरोनो वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गाना गाते दिखी। पुणे में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 32 है और महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 215 तक पहुंच गई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत