1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद कॉर्पोरेटर ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

VIDEO: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद कॉर्पोरेटर ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

 Reported By: T. Raghavan
 Published : May 31, 2020 01:44 pm IST,  Updated : May 31, 2020 02:27 pm IST

महानगर निगम पुलिस ने खतरनाक कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बावजूद तुरंत अस्पताल जाने की बजाए लोगों के बीच हीरो बनने की कोशिश करने वाले बेंगलुरु के एक कॉरपोरेटर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Corporater found coronavirus positive in Bangalore- India TV Hindi
Corporater found coronavirus positive in Bangalore

बेंगलुरु: महानगर निगम पुलिस ने खतरनाक कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बावजूद तुरंत अस्पताल जाने की बजाए लोगों के बीच हीरो बनने की कोशिश करने वाले बेंगलुरु के एक कॉरपोरेटर के खिलाफ  केस दर्ज करवाया है। बेंगलुरु का पादरायण पुरा वार्ड कोविड 19 हॉटस्पॉट है यहां शुरू से ही कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इस वार्ड के कॉरपोरेटर इमरान पाशा भी कोरोना पॉजिटिव निकले जिसके बाद शनिवार सुबह जब एंबुलेंस उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची तो सावधानी के साथ एंबुलेंस में बैठने की बजाय नियमों को तोड़ते हुए इमरान पाशा वहां जमा भीड़ को वेव करने लगे भीड़ में खड़ी एक महिला के पैर छुए और आसपास खड़े लोगों को वेव करने के बाद ही एंबुलेंस में बैठे।

इस दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ गई। कोरना पॉजिटिव होने के बाद भी इमरान पाशा लोगों के पास तक चले गए इस वीडियो के सामने आने के बाद बेंगलुरु महानगर निगम ने पुलिस में इमरान पाशा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनके खिलाफ IPC की धारा 143, 270 ,271, 188 के तहत और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इमरान पाशा पर सरकारी आदेश की अवहेलना करने, बिना अनुमति के लोगों की भीड़ जमा करने का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत