1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदलता भारत: अंधेरे में डूबे गांवों में सोलर एनर्जी से उजाला

बदलता भारत: अंधेरे में डूबे गांवों में सोलर एनर्जी से उजाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2017 11:48 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 07:59 pm IST

आजादी पाने के बाद देश का विकास सबसे बड़ा सवाल था। इसके लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहे जिसका नतीजा है कि देश आज विकाशसील से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

solar energy- India TV Hindi
solar energy Image Source : SOLAR ENERGY

जोधपुर (राजस्थान): आजादी पाने के बाद देश का विकास सबसे बड़ा सवाल था। इसके लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहे जिसका नतीजा है कि देश आज विकाशसील से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। हम बदलता भारत की इस कड़ी में राजस्थान में चलाई गई उस मुहिम की चर्चा करेंगे जिसने राजस्थान के हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी। 

जोधपुर के फलोदी इलाके के काफी गांव ऐसे हैं जहां आजादी के बाद अब तक लोगों ने बिजली देखी तक नहीं थी। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें बल्ब क्या होता है, पंखा क्या होता है उन्हें पता नहीं। इन लोगों को मोबाइल फोन भी चार्ज करने के लिए दूर दराज इलाकों में जाना पड़ता था लेकिन अब इनकी जिंदगी धीरे-धीरे बदल रही है। आईआईटी मद्रास और बिजली मंत्रालय ने मिलकर इन गांवों को रोशन करने का संकल्प किया। एक सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिससे अब तक 2200 से ज्यादा घरों को रोशन किया जा चुका है।

गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें कैरोसीन तेल से छुटकारा मिल गया है। घर में अब बल्ब रोशनी होती है। गर्मियों में अब पंखा भी चलता है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने बताया कि राजस्थान में कई ऐसे गांव है जहां बिजली पहुंचाना बेहद मुश्किल है क्योंकि यहां घर काफी दूर-दूर बने होते है। यहां बिजली के तार पहुंचाना खर्चीला भी है और मुश्किल भी है इसलिए आईटआईटी मद्रास के एक प्रोफेसर ने सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया था और केंद्र सरकार की मदद से इसे पूरा किया जा सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत