1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में ही छिपा बैठा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम: विदेश मंत्रालय का बयान

पाकिस्तान में ही छिपा बैठा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम: विदेश मंत्रालय का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 05:20 pm IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमें कई बार दाऊद के पाकिस्तान के होने के बारे में जानकारी मिली है लेकिन पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

Dawood Ibrahim- India TV Hindi
Dawood Ibrahim

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें पता हैं कि 1993 को मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कहां हैं। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें पता है दाऊद कहां है, पाकिस्तान केवल दिखावे के लिए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता है, यह मात्र दिखावा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमें कई बार दाऊद के पाकिस्तान के होने के बारे में जानकारी मिली है लेकिन पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

वहीं, करतारपुर कॉरिडोर मामले पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमनें कुछ तारीखों का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तान ने 14 जुलाई की बैठक के लिए हामी भरी है। कुछ मुद्दों पर हमारे विचार अलग हैं जिनके बारे में चर्चा की जाएगी। यह समझना जरूरी है कि यह भावनाओं का मामला है, यह सिख समुदाय की इच्छाओं की पूर्ती का मामला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत