1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिले एलजी, धरना खत्म करने की अपील की

दिल्ली: शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिले एलजी, धरना खत्म करने की अपील की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 06:12 pm IST

लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने आज शाहीनबाग में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे धरना खत्म करने की अपील की। 

Delhi LG Appealed to call off agitation at Shaheen Bagh- India TV Hindi
Delhi LG Appealed to call off agitation at Shaheen Bagh Image Source : ANI

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने आज शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे उनकी चिंताओं को उचित अथॉरिटी के सामने रखेंगे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उनसे धरना खत्म करने की अपील की और आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को उचित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, रोगियों, दैनिक यात्रियों, स्थानीय लोगों को हो रही निरंतर असुविधा को देखते हुए प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील की।' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत