1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीआर पर खर्च न करें, वैक्सीन और ऑक्सीजन पर ध्यान लगाए केंद्र: राहुल गांधी

पीआर पर खर्च न करें, वैक्सीन और ऑक्सीजन पर ध्यान लगाए केंद्र: राहुल गांधी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 12:10 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीआर पर पैसा खर्च करने के बजाए देश में फैली महामारी का डटकर मुकाबला करने की केंद्र से अपील की है।

पीआर पर खर्च न करें,...- India TV Hindi
पीआर पर खर्च न करें, वैक्सीन और ऑक्सीजन पर ध्यान लगाए केंद्र: राहुल गांधी Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीआर पर पैसा खर्च करने के बजाए देश में फैली महामारी का डटकर मुकाबला करने की केंद्र से अपील की है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "मैं केंद्र सरकार से विनम्रता के साथ अनावश्यक पीआर परियोजनाओं पर पैसा खर्च न करने और वैक्सीन, ऑक्सीजन की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करता हूं, क्योंकि आने वाले दिनों में संकट और गहरा होगा और देश को इसके लिए तैयार होना चाहिए। मौजूदा स्थिति असहनीय है।"

भारत में नए कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में भारी उछाल आया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,46,786 कोविड मामले दर्ज किए गए, और 2,624 मौतें हुईं।

यह लगातार तीसरा दिन है जब भारत में 3 लाख से अधिक कोविड मामले सामने आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत