हरिद्वार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह होते ही गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पांड्या के आह्वान पर विश्व भर के 4000 हजार से भी ज़्यादा गायत्री केंद्रो के माध्यम से डेढ़ लाख स्थानों पर एक साथ योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
- राजपथ पर रामदेव का 'योग'पथ, 35 हजार लोगों ने किया योग
- जोधपुर: 21 जून को 3000 BSF कर्मियों के साथ योग करेंगे रामदेव
- योग दिवस से पहले चीन में आयोजित हुए कई कार्यक्रम
गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पांड्या ने यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि गायत्री परिवार द्वारा देश भर के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विद्यार्थियों की संख्या करोड़ों में है और उन्होंने इन सभी विद्यार्थियों से विश्व योग दिवस पर होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि अण्डमान निकोबार से लेकर दक्षिण के सभी राज्यों सहित पूरे देश के डेढ़ लाख से अधिक स्थानों के लिए गायत्री परिवार एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की टीमें पहुंच गई हैं और योगाभ्यास की शुरूआत कर दी गई है। हालांकि डा. पांड्या भारत सरकार के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंडीगढ़ के योग कार्यक्रम में रहेंगे।