राष्ट्रीय खबरें-
NSG पर भारत को मिला मैक्सिको का समर्थन, PM मोदी ने कहा- शुक्रिया
अमेरिका में दो दिन गुजारने के बाद पांच देशों की यात्रा के अपने अंतिम पड़ाव में मैक्सिको के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया। आगे पढ़ें.
UP विधानसभा चुनाव में राजनाथ सिंह हो सकते हैं BJP का चेहरा?
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करो या मरो की स्थिति वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा हो सकते हैं। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसके लिए वह खुद तैयार होंगे या नहीं। पार्टी नेतृत्व राजनाथ के समक्ष इस आशय का प्रस्ताव पहले ही रख चुका है। आगे पढ़ें.
चीन की आपत्ति को दरकिनार कर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल बेचेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने के लिए भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचने का फैसला लिया है। वियतनाम के अलावा 15 और बाजारों पर भी भारत की नजर है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई दिल्ली का ये प्रयास उसकी चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता को लेकर चिंता को जाहिर करता है। आगे पढ़ें.
अगस्ता घूसकांड और माल्या मामले की जांच के लिए CBI ने SIT बनाई
CBI ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में घूसखोरी सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए गुजरात के IPS अधिकारी राकेश अस्थाना के नेतृत्व में SIT का गठन किया है। इसके अलावा यह टीम 9000 करोड़ रुपये के बैंक लोन लेकर देश छोड़कर जाने वाले विजय माल्या के मामले की भी जांच करेगी।
3 दिन में मारी 250 नीलगाय, मोदी के दो मंत्रियों में ठनी
बिहार के मोकामा में करीब 250 नीलगायों की गोली मारकर हत्या के मामले में केंद्र के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसके लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं जावड़ेकर का कहना है कि राज्यों के आग्रह के बाद ही जानवरों को मारने का आदेश दिया गया है। आगे पढ़ें.
VIDEO: MCD के संयुक्त अधिवेशन में भाजपा और आप पार्षदों के बीच मारपीट
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित MCD के संयुक्त अधिवेशन में गुरुवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच हांथापाई हो गई। बताया जाता है कि दिल्ली में भाजपा के चार पार्षदों ने हाल ही में चुनकर आए आम आदमी पार्टी के एक पार्षद राकेश कुमार के साथ हांथापाई की। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
भारत की NSG सदस्यता रोकने में जुटा पाकिस्तान
अमेरिका, स्वीट्जरलैंड और मैक्सिको ने एनएसजी (न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप) की सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है। इससे पाकिस्तान बौखला गया है। आनन-फानन में पाक विदेश मंत्रालय ने सदस्यता पर समर्थन के लिए एनएसजी देशों के राजनयिक मिशन को अपनी बात समझाने के लिए बुलाया। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में इन देशों से कहा कि भारत को एनएसजी सदस्यता मिलना दक्षिण एशिया की रणनीतिक स्थिरता पर नकारात्मक असर डालेगा। आगे पढ़ें.
भारत के साथ विशिष्ट वैश्विक संबध के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया बिल
अमेरिका के दो शीर्ष सांसदों ने भारत को अमेरिका के विशिष्ट वैश्विक सहभागी (स्पेशल ग्लोबल पार्टनर) के तौर पर नामित करने और आपसी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने एवं रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग प्रगाढ़ करने के लिए अमेरिका की प्रतिनिधिसभा में एक विधेयक पेश किया है। आगे पढ़ें.
इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में गुरुवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
भारत ने गूगल की स्ट्रीट व्यू योजना को खारिज किया
भारत ने गूगल की भारतीय शहरों, पर्यटक स्थलों, पहाड़ी क्षेत्रों, नदियों को एक स्ट्रीट व्यू एप्लीकेशन में रखने की योजना को खारिज कर दिया है। इसके तहत कोई भी इस एप्लीकेशन के जरिए उस जगह को बेहतर तरीके से देख सकता है। आगे पढ़ें.
राजन ने दिया फॉर्मूला, गरीबी हटानी है तो हर भारतीय को कमाने होंगे 4 लाख रुपए
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने भारत को गरीब मुक्त देश बनाने के लिए नया फॉर्मूला दिया है। राजन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि देश से गरीबी हटानी है तो प्रतिव्यक्ति आय को कम से कम 6 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रु.) तक करना होगा। आगे पढ़ें.
देश के 64 फीसदी स्मार्टफोन यूजर्स को नहीं पता कैसे खत्म हो जाता है उनका इंटरनेट डेटा
एक अध्ययन के अनुसार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए मोबाइल इंटरनेट डेटा बिल 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि उनका डेटा इतनी तेजी से कैसे खत्म हो जाता है। इंटरनेट कॉलिंग एप नानू ने एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
आमिर खान भी ‘उड़ता पंजाब’ के समर्थन में आए सामने, सेंसर बोर्ड के लिए कही ये बात
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में छाई हुई है। सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए फिल्म को लेकर फैसले के कारण लगभग पूरा बॉलीवुड उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। इस मामले में कई फिल्मी हस्तियों ने खुलकर मीडिया के सामने बात की है। अब सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने इस मुद्दे पर सामने आकर बोल रहे हैं। आगे पढ़ें.
अनिल कपूर के '24: सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज
अनिल कपूर के टीवी सीरियल '24: सीजन 2' का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया. ट्रेलर में अनिल कपूर एक बार फिर एंटी टैरेरिस्ट स्क्वॉड के एजेंट जय सिंह राठौड़ के किरदार में एक नए और मुश्किल चैलेंज का सामना करते नजर आएंगे. '24: सीजन 2' अपने पहले सीजन से भी ज्यादा रोमांचित नजर आ रहा है. इस सीजन के लॉन्च पर अनिल ने इस मौके पर कहा, 'हमें इस शो का दूसरा सीजन पेश करने में कुछ समय लगा. मैं फिल्मों में भी काम करता हूं, इसलिए मेरे लिए यह मुश्किल है. मुझे 'दिल धड़कने दो' और 'वेलकम बैक' भी पूरी करनी थी. साथ ही हमें काफी तैयारियां भी करनी थीं.' एक्टर ने कहा, 'स्क्रिप्टिंग में समय लगता है. उम्मीद है कि अगली बार इतना समय नहीं लगेगा.' टीवी के इस जाने माने टीवी शो '24' के भारतीय संस्करण का पहला सीजन भारत में 2013 में टेलिकास्ट हुआ था.
खेल की खबरें-
टीम इंडिया संक्षिप्त दौरे पर जिम्बाब्वे पहुंची
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रही संक्षिप्त सीमित ओवरों की सीरीज के लिये हरारे पहुंच गयी। आगे पढ़ें.
BCCI ने किया एक साल का शेड्यूल जारी, पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर
धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे। भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल किये हैं। आगे पढ़ें.
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटनः साइना समेत चार शटलर अगले दौर में, सिंधू बाहर
भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। जबकि पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं। मेन्स कैटेगरी में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा भी अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीतने में सफल रहे। हालांकि क्वालिफाई कर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे गुरुसाई दत्त पहला मैच हारकर बाहर हो गए।
केरल खेल मंत्री जयराजन फिर विवाद में, ओलंपियन अंजू ने लगाया अपमान करने का आरोप
केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन एक बार फिर विवाद में फंस गये हैं। ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता अंजू बाबी जार्ज ने उन पर अपमान करने का आरोप लगाया है। केरल खेल परिषद की अध्यक्ष अंजू ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से भी शिकायत की है। आगे पढ़ें.