राष्ट्रीय खबरें
पठानकोट हमले पर पाक की ओर से ठोस कार्रवाई का इंतजार है: सुषमा स्वराज
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इस मौके पर उन्होंने विदेश नीतियों और एनएसजी जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष सामने रखा। सुषमा ने कहा, हम पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की ओर से ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पाकिस्तान ने NIA के दौरे का प्रस्ताव खारिज नहीं किया है, कुछ और समय मांगा है। आगे पढ़ें
NSG पर सहयोग के लिए जयशंकर ने किया चीन का दौरा
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को लेकर समर्थन हासिल करने के लिए विदेश सचिव एस. जयशंकर ने चीन का दौरा किया, जो भारत को एनएसजी का सदस्य बनाए जाने का विरोध कर रहा है। जयशंकर का चीन दौरान दक्षिण कोरिया के सियोल में प्रस्तावित 48 सदस्यीय एनएसजी की बैठक से ठीक पहले हुआ। आगे पढ़ें
कैराना की घटना में सच्चाई तो UP सरकार को कार्रवाई करनी होगी: राजनाथ
कैराना से कथित रूप से हिंदुओं के पलायन की खबरों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर इस सूचना में सत्यता है तो उत्तर प्रदेश सरकार को निश्चित रूप से इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा, अगर कोई भी व्यक्ति या गिरोह कुछ लोगों को उनके पैतृक स्थान से जबरन हटा रहा है तो राज्य सरकार को इस संबंध में निश्चित ही उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आगे पढ़ें
देशभर में योग की अलख जगाएंगे मोदी और उनके 57 मंत्री
द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को 57 केन्द्रीय मंत्री देशभर में योग की अलख जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य आयोजन में प्राचीन भारत के इस शारीरिक अ5यास को करेंगे। ये मंत्री, सरकार द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। अकेले उत्तर प्रदेश में ही दस मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बिहार: IED विस्फोट में सीआरपीएफ कमांडो की मौत, 2 घायल
बिहार में औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्सलियों द्वारा किये गये एक आईईडी विस्फोट में आज सीआरपीएफ के एक कमांडो की मौत हो गयी और 2 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के गंजोई पहाड़ इलाके में दोपहर के करीब उस समय हुयी जब सीआरपीएफ के प्रतिष्ठित 205 वीं कोबरा इकाई के कमांडोज एक नक्सल विरोधी अभियान पर थे। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
पाक में अफगान तालिबान से जुड़े मदरसे को 30 करोड़ रूपए की सहायता
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने 'मदरसा ऑफ जिहाद' नामक एक मदरसे के लिए अपने बजट में 30 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं। इस मदरसे के पूर्व विद्यार्थियों में पूर्व तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर और अन्य अफगान तालिबान नेता शामिल हैं। आगे पढ़ें
अगर रिपब्लिकन मेरी मदद करेंगे तो यह मददगार होगा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से रोकने की आखिरी कोशिश के तहत योजना बना रहे कुछ रिपब्लिकन नेताओं के इन प्रयासों का विरोध किया है और उन्होंने धमकी दी है कि यदि रिपब्लिकन नेता उनके समर्थन में एकजुट नहीं होते हैं तो वह धन जुटाना रोक देंगे। आगे पढ़ें
एमएच370 जांच पर बैठक का आयोजन करेगा मलेशिया
लापता विमान एमएच370 की जांच संबंधी कार्रवाई के तहत योजना बनाने के मद्देनजर मलेशिया ऑस्ट्रेलिया और चीन के साथ दो दिवसीय बैठक का आयोजन करेगा। माना जाता है कि दो साल पहले लापता हुआ एमएच370 विमान पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट के निकट समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 239 लोग सवार थे।
बिजनेस की खबरें
राजन की कुर्सी के सात दावेदार, किसी एक पर बन सकती है बात
देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के अब तक के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कुर्सी पर अब कौन बैठेगा इसका फैसला जल्द होगा। रघुराम राजन के बाद आरबीआई गवर्नर की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसकी अटकलों को बीच सात नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस कुर्सी के लिए सात नाम सामने आ रहे हैं। आगे पढ़ें
सोना एक हफ्ते में 300 रुपए हुआ महंगा, चांदी 295 रुपए चढ़कर 41,360 पर हुई बंद
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की भारी मांग के कारण बीते हफ्ते दिल्ली में सोने की कीमत एक बार फिर 30,000 रुपए के पार पहुंच गई है। पिछले हफ्ते सोने में 300 रुपए और चांदी में 295 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आगे पढ़ें
जांच के घेरे में दालों का आयात, सरकार ने 14,000 जगह छापेमारी कर जब्त की 1.33 लाख टन दाल
दालों का आयात केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की जांच के घेरे में आ गया है। इसका मकसद जिंस के दाम में तेजी के लिये किसी भी प्रकार की कालाबाजारी तथा साठगांठ पर अंकुश लगाना है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने व्यापारियों तथा जमाखोरों द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को लेकर आगाह किया है। पिछले वित्त वर्ष में करीब 55 लाख टन दाल का आयात किया गया। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें
'हमारी फिल्मों संग पागलखाने के मरीजों जैसा बर्ताव'
फिल्म 'उड़ता पंजाब' देखने के बाद फिल्मकार विक्रम भट्ट ने सेंसर बोर्ड की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश में बनी फिल्मों के साथ पागलखाने के मरीजों जैसा बर्ताव किया जाता है। भट्ट ने फेसबुक के ज़रिए अपने विचार साझा किए। भट्ट ने लिखा, "हमारी फिल्मों के साथ पागलखाने के मरीजों जैसा बर्ताव किया जाता है, जहां सभी मरीजों को शॉक थेरेपी दी जाती है।" आगे पढ़ें
इरफान ने बेटे को बापू की विरासत से रूबरू कराया
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने आज फादर्स डे पर अपने बेटे अयान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत से रू-ब-रू कराया। वह अपने 11 साल के बेटे को लेकर गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। गांधी जी के सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले अभिनेता इरफान ने कहा, "आजकल की पीढ़ी को सब कुछ पता नहीं होता, इसलिए मैं अपने बेटे अयान को यहां लेकर आया हूं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
ZIM में रेप के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर नहीं: मंत्रालय
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को पुष्टि की कि जिम्बाब्वे में एक भारतीय नागरिक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन वह क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है। विदेश मंत्रालय में स्थित सूत्रों ने उन मीडिय खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि हरारे में एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आगे पढ़ें
हरारे टी-20: हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगा भारत
तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार हुई भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को अगले मैच में हार का बदला लेकर श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। वहीं, पहले टी-20 में सभी को हैरान करने वाली जिम्बाब्वे की टीम चाहेगी कि वह अगले मैच में भी इस प्रदर्शन को दोहराए और मैच अपने नाम करते हुए श्रृंखला जीत कर इतिहास कायम करे। आगे पढ़ें
धोनी को उम्मीद, अपनी गलतियों से सीख लेंगे युवा खिलाड़ी
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उम्मीद है कि टीम के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे से शुरूआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद अपनी गलतियों से सीख लेंगे। युवा भारतीय टीम ने महत्वपूर्ण मौके पर अपने विकेट गंवा दिये जिससे मेहमान टीम कल यहां दो रन से हार गयी।